राजस्थान: पशु चिकित्सालयों में होगा आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, सीएम गहलोत ने दी 6 करोड़ की स्वीकृति
राजस्थान के नवसृजित पशु चिकित्सा उपकेंद्रों में प्रत्येक उपकेंद्र को सुविधा के लिए 50-50 हजार रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 6 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है।

राजस्थान के पशु चिकित्सालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश के नवसृजित 600 पशु चिकित्सा उपकेंद्रों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रत्येक उपकेंद्र को 50 हजार रुपए के उपकरण एवं 50 हजार रुपए के फर्नीचर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 6 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। इससे बीमार पशुओं को नजदीक के पशु चिकित्सालयों में अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं मिलेंगी। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत द्वारा इस संबंध में वर्ष 2023-24 के बजट में घोषणा की गई थी। इसी घोषणा की क्रियान्विति में यह स्वीकृति दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications