Rajasthan BJP Candidate List 2023: राजस्‍थान चुनाव में 30-35% MLA के कटेंगे टिकट? जल्‍द जारी होने वाली है सूची

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता लगने से पहले राजनीतिक दलों अपने-अपने प्रत्‍याशियों के नाम लगभत तय कर लिए हैं। राजस्‍थान भाजपा के उम्‍मीदवारों की पहली सूची कभी भी जारी हो सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को एक दिन के प्रवास पर जयपुर आ रहे हैं।

मीडिया की खबरों की मानें तो राजस्‍थान भाजपा में 67 नामों पर सहमति बन गई है। घोषणा भी जल्द हो सकती है। अधिकांश उम्‍मीदवारों को राजस्‍थान भापा प्रत्‍याशियों की पहली सूची में जगह मिल सकती है। पहली सूची में श्रेणी ए व श्रेणी डी की सीटों को शामिल किया जा सकता है।

Rajasthan Assembly Election 2023 BJP

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह बुधवार जयपुर दौरे पर विभिन्‍न बैठकों में हिस्‍सा लेंगे। दोनों वरिष्‍ठ नेता राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजस्‍थान भाजपा के प्रदेश स्‍तरीय नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। टिकटों पर भी मंथन होगा। चुनावी रोडमैव व जीत का फॉमूला तय किया जाएगा। उसी लाइन पर पार्टी चुनाव में काम करेगी।

दैनिक भास्‍कर की एक रिपोर्ट के अनुसार राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी अपने 30 से 35 प्रतिशत मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है। बीते चुनावों में दस हजार से ज्‍यादा मतों से जीत हासिल करने वालों को 2023 के चुनाव में प्राथमिकता से मैदान में उतारा जा सकता है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को एक दिन के प्रवास पर जयपुर आ रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार दोनों नेता प्रवास के दौरान विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। दोनों चुनाव से संबंधित विषयों पर प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। दिनभर मैराथन बैठकें होंगी। दोनों बड़े नेता विधानसभा चुनाव का रोडमैप और चुनावी फॉर्मूला देकर जाएंगे। इसके बाद पार्टी उसी लाइन पर वर्किंग करेगी।

भाजपा में ए कैटेगरी की श्रेणी की सीटें

बूंदी, कोटा दक्षिण, लाडपुरा, रामगंजमंडी, झालरापाटन, खानपुर, आसींद, भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, बीकानेर पूर्व, रतनगढ़, फुलेरा, विद्याधर नगर, मालवीय नगर, अलवर शहर, अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, ब्यावर, नागौर, सोजत, पाली, बाली, सूरसागर, सांगानेर, कोटा दक्षिण, सिवाना, भीनमाल।

राजस्‍थान भाजपा की पहली सूची में इनकी टिकट पक्‍की

1. वसुंधरा राजे, झालरापाटन

2. राजेंद्र राठौड़, चूरू

3. सतीश पूनियां, आमेर

4. अनीता भदेल, अजमेर साउथ

5. सुरेश रावत, पुष्कर

6. बिहारी लाल विश्नोई, नोखा

7. छगन सिंह, आहोर

8. जोगेश्वर गर्ग, जालोर

9. पूराराम चौधरी, भीनमाल

10. हेमाराम गरासिया, पिंडवाड़ा

11. धर्मनारायण जोशी, मावली

12. अमृतलाल, सलूंबर

13. कैलाशचंद मीणा, गढ़ी

14. चंद्रभान आक्या, चित्तौड़गढ़

15. सुरेंद्र सिंह राठौड़, कुंभलगढ़

16. दीप्ति महेश्वरी, राजसमंद

17. कालूराम, डग

18. गोविंद प्रसाद, मनोहरथाना

19. मदन दिलावर, रामगंज मंडी

20. कल्पना देवी, लाडपुरा

21. चंद्रकांता, केशवरायपाटन

22. गोपीचंद मीणा, जहाजपुर

23. फूलसिंह मीणा, उदयपुर ग्रामीण

24. जोराराम कुमावत, सुमेरपुर

25. ज्ञानचंद पारख, पाली

26. पुष्पेंद्र सिंह, बाली

27. शोभा चौहान, सोजत

28. अनिवाश, जैतारण

29. रामस्वरूप लांबा, नसीराबाद

30. कन्हैयालाल, मालपुरा

31. संजय शर्मा, अलवर

32. सिद्धिकुमारी, बीकानेर पूर्व

33. संतोष, अनूपगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+