Rajasthan BJP Candidates Second list: राजस्‍थान भाजपा की दूसरी सूची, राजे समेत कई दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा दांव

Rajasthan BJP Candidates Name: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची की तैयारी में है। BJP राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर मंगलवार दोपहर 12 बजे से राजस्थान BJP कोर ग्रुप की बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में अमित शाह भी मौजूद हैं। भाजपा की पहली सूची में 41 प्रत्‍याशियों के नाम 9 अक्‍टूबर की दोपहर को चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के कुछ देर बाद ही घोषित कर दिए थे। सात सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना है। 200 सीटों पर हो रहे चुनाव में कांग्रेस ने अपने प्रत्‍याशियों की अभी एक भी सूची जारी नहीं की है। कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार आगामी एक-दो दिन में खत्‍म हो सकता है।

Rajasthan Assembly Election 2023

राजस्‍थान भाजपा अपने प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची मंगलवार को जारी कर सकती है। हालांकि प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्‍ट से पहले राजस्‍थान में भाजपा के नेता कहीं पर बागी तेवर दिखा रहे हैं तो कहीं पहली सूची में टिकट मिलने के बाद धुंआधार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। कई जगहों पर पहली सूची में शामिल प्रत्‍याशियों का विरोध भी देखने को मिल रहा है।

राजस्‍थान की राजनीति पर पकड़ रखने वाले बताते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची में कई दिग्‍गज नेताओं के चुनावी भाग्‍य का फैसला होगा। खासतौर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे व उनके समर्थक नेताओं का। टिकट को लेकर कई दिग्‍गज नेताओं की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी हुई है।

भाजपा उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान का दौरा कर चुके हैं। उदयपुर में पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। अब भाजपा की दूसरी सूची में नड्डा की चुनावी रणनीति की एक झलक देखने को मिलेगी।

उल्‍लेखनीय है आज 17 अक्‍टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश के भाजपा कोर ग्रुप की बैठक है, जिसमें भाजपा की दूसरी सूची पर अंतिम मुहर लग सकती है। उधर, कांग्रेस प्रत्‍याशियों की सूची 18 अक्‍टूबर तक आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+