राजस्थान विधानसभा बजट सत्र 2022 : रीट, अलवर बर्बरता, किसानों की जमीन नीलामी मुद्दों पर हंगामा तय

जयपुर, 9 फरवरी। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हुआ है। पहले दिन राज्यपाल कलराज मिश्र का अभिभाषण हुआ। राजस्थान की राजनीति के जानकारों की मानें तो राजस्थान विधानसभा बजट 2022 हंगामेदार रहने की संभावना है।

Rajasthan assembly budget session 2022

राजस्थान विधानसभा में विपक्षी खेमा कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार को रीट, अलवर बालिका केस, किसानों की जमीन नीलाम व कोरोना मुआवजे जैसे मुद्दों पर घेर सकती है।

रीट पेपर लीक केस राजस्थान

रीट पेपर लीक केस राजस्थान

राजस्थान विधानसभा बजट सत्र में विपक्ष के पास प्रमुख मुद्दों में से एक है रीट पेपर लीक प्रकरण। राजस्थान में 26 सितम्बर को रीट 2021 परीक्षा हुई थी, मगर यह परीक्षा पेपर लीक की भेंट चढ़ गई। एसओजी जांच में इसका खुलासा हुआ तो राजस्थान सरकार ने दो दिन पहले ही रीट 2021 लेवल 2 की परीक्षा निरस्त करने की घोषणा की है। राजस्थान में 25 लाख अभ्यर्थियों ने रीट परीक्षा दी थी।

अलवर बालिका केस

अलवर बालिका केस

राजस्थान में अलवर में नाबालिग बच्ची के साथ हुई बर्बरता सुर्खियों में है। विपक्ष इस मुद्दे पर भी राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार का विधानसभा में घेराव कर सकता है। जनवरी 2022 को अलवर के तिजारा फाटक पर एक नाबालिग बालिका लहूलुहान हालत में मिली थी। बच्ची का जयपुर के जेके लॉन अस्पताल में ऑपरेशन हुआ।

उसके प्राइवेट पार्ट में गहरे जख्म मिले थे। शुरुआत में इसे गैंगरेप का मामला माना गया था, मगर मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि एफएसएल की जांच में कपड़ों ​में सिमन पाया गया था। भाजपा राजस्थान सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाती रही है।

 राजस्थान में किसानों की जमीन नीलाम

राजस्थान में किसानों की जमीन नीलाम

राजस्थान में महज दस दिन में किसानों के कर्ज माफी का वादा करके आई अशोक गहलोत सरकार ने किसानों की जमीनें नीलाम होने लगी हैं। दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा के किसान की 15 बीघा जमीन पर सात लाख का लोन बाकी था। जमीन को 46 लाख रुपए नीलाम किया। दौसा के अलावा अलवर में भी कर्ज के चलते किसानों की जमीन नीलाम करने की तैयारी की गई, मगर फिर मामला सुर्खियों में आने पर राजस्थान सरकार ने बकाया ऋण के चलते जमीनों की नीलामी पर रोक लगा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+