राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र कल से, डिप्टी सीएम पायलट बोले-सरकार की तैयारी पूरी

जयपुर। अगले माह पेश होने वाले राजस्थान सरकार के मोडिफाइड बजट की तैयारियों पूरी कर ली है। सरकार सदन में विपक्ष के हर सवाल और हर मुद्दे पर बहस करने के लिए तैयार है। 27 जून से शुरू हो रहे राजस्थान विधानसभा सत्र को लेकर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पीसीसी मुख्यालय जयपुर में पत्रकारों से रूबरू हुए।

sachin pilot, deputy Cm oif rajasthan

पायलट ने कहा कि सरकार खुले मन से चाहती है कि विपक्ष जनता से जुड़े मुद्दों को उठाए। बजट सत्र काफी महत्वपूर्ण सत्र हैं। विपक्ष नोटिस देकर किसी भी जनता से जुड़े मुद्दे पर सरकार से बहस कर स​कती है। सचिन पायलट ने कहा सरकार ने 5 महिने में जो काम किए हैं, उसका लेखाजोखा भी बजट सत्र में सरकार रखेगी। सत्र में जनता से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार अपना पक्ष रखेगी। साथ ही पायलट ने विपक्ष को भी आमंत्रित करते हुए कहा कि एक विधानसभा के प्रोसीजर के माध्यम से जनता की आवाज और उनके डिमांड को सदन में रखे। पायलट ने कहा कि सदन बना ही इसलिए है ताकि जनता की आवाज और मांग पर चर्चा, संवाद हो सके। ताकि विधानसभा में नए कानून बने।

Rajasthan Assembly budget session 2019 start from 27 June

13 फरवरी को जारी किया था लेखानुदान बजट

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में शानदार जीत दर्ज कर सत्ता में लौटी कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 15वीं विधानसभा के लिए 13 फरवरी 2019 को बजट पेश किया था, जो लेखानुदान बजट था। उस समय देश में लोकसभा चुनाव 2019 प्रस्तावित होने के लिए लेखानुदान बजट वित्तीय वर्ष 2019-20 के शुरुआती चार माह तक के लिए ही था। अब गहलोत सरकार सालभर का पूर्ण पेश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+