राजस्थान: सीएम गहलोत के वक्तव्य के बाद दो विधेयक ध्वनिमत से पारित, जानिए कौनसे विधेयक हुए पारित
राजस्थान विधानसभा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वक्तव्य के बाद सदन ने राजस्थान विनियोग विधेयक 2023 और राजस्थान वित्त विधेयक 2023 को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

राजस्थान विधानसभा ने शुक्रवार को राजस्थान विनियोग विधेयक 2023 और राजस्थान वित्त विधेयक 2023 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने दोनों विधेयकों को सदन में प्रस्तुत किया। दोनों विधेयकों पर हुई चर्चा तथा इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वक्तव्य के बाद सदन ने दोनों विधेयकों को ध्वनिमत से पारित कर दिया। राजस्थान विनियोग विधेयक 2023 के पारित हो जाने से राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान विभिन्न प्रभारों का चुकारा करने के लिए राज्य की समेकित निधि में से 40,35,47,25,33,000 रुपये की राशि के उपयोग के लिए अधिकृत किया गया।












Click it and Unblock the Notifications