Rajasthan Accident: चलती कार पर पलट गया टैंकर, अजमेर जियारत के लिए जा रहे आठ लोगों की मौत

Road Accident at Duduin Jaipur: राजस्‍थान के जयपुर जिले के दूदू (नया जिला) में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए लोग फागी एक ही परिवार से थे।

Rajasthan Accident

राजस्‍थान के दूदू में सड़क पर चलती अल्‍टो कार पर टैंकर पलट गया, जिससे कार में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। ये लोग जयपुर के ही फागी के रहने वाले थे। जियारत करने के लिए अजमेर स्थित दरगाह जा रहे थे। एक्‍सीडेंट के दौरान एक बाइक सवार भी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार जयपुर जिले के फागी का एक परिवार गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे अजमेर स्थित ख्‍वाजा की दरगाह में जियारत के लिए जा रहा था। रास्‍ते में रामनगर इलाके में गेजी मोड के पास टैंकर काल बनकर आया। चलते ही टैंकर का टायर फट गया। इससे टैंकर का संतुलन बिगड़ गया।

संतुलन बिगड़ने के कारण चलता हुआ टैंकर कार पर पलट गया। इससे कार चिपक गई और हालात पापड़ की जैसी हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्‍त टैंकर व कार का सड़क से हटवाया। शवों को मुर्दाघर में रखवाया। राजस्‍थान सीएम के सलाहकार व विधायक बाबूलाल नागर भी अस्‍पताल पहुंचे और मरने वालों के परिजनों को सांत्‍वना दी और राजस्‍थान सरकार से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+