Rajasthan Opinion Poll: राजस्‍थान में उम्‍मीदवारों की पहली सूची आने के बाद जानें BJP जीतेगी या कांग्रेस?

Rajasthan ABP C-voter Opinion Poll 2023: राजस्‍थान भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद आए एबीपी व सी-वोटर का ओपिनियन पोल सामने आया है।

Rajasthan Opinion Poll 2023: राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव 2023 की रणभेरी बज चुकी है। चुनाव आयोग ने 9 अक्‍टूबर से आचार संहिता लागू कर दी है। राजस्‍थान में 23 नवंबर को मतदान व 2 दिसंबर को मतगणना होगी।

इस बीच राजस्‍थान की 200 सीटों के लिए भाजपा ने 41 प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी और इसके बाद एबीपी न्‍यूज और सी-वोटर का सर्वे सामने आया है, जिसके आंकड़े चौंकाने वाले रहे हैं।

Rajasthan ABP C-voter Opinion Poll 2023

एबीपी न्‍यूज और सी-वोटर का ताजा ओपिनियन पोल में सवाल किया गया कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में राजस्‍थान की जनता कांग्रेस को वापस सरकार में लाएगी या फिर पीएम मोदी के चेहरे भाजपा को सत्‍ता के शिखर तक पहुंचाएगी?

एबीपी न्‍यूज और सी-वोटर सर्वे के मुताबिक राजस्‍थान की 200 विधानसभा सीटों में से 59-69 कांग्रेस और 127 से 137 सीट भाजपा के खाते में जा सकती हैं। 2 से 6 सीटों पर अन्‍य प्रत्‍याशी जीतते नजर आ रहे हैं।

एबीपी न्‍यूज और सी-वोटर सर्वे में राजस्‍थान, तेलंगाना, मिजोरम, छत्‍तीसगढ़ और मध्‍य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर एक सितंबर से 8 अक्‍टूबर के बीच 90 हजार लोगों से बात की गई। सर्वे में मार्जिन एरर प्‍लस माइनस 3 से प्‍लस माइनस 5 फीसदी रखा गया है।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान की 200 सीटों के लिए बहुमत का आंकड़ा 101 सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 100, भाजपा ने 73 सीटें जीती। बसपा के खाते में छह सीट गई। हालांकि बाद में बसपा विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। 21 सीटों पर अन्‍य दलों व निर्दलीय का कब्‍जा रहा।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सात सांसदों को भी विधायक का टिकट दिया है। जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर को झोटवाड़ा, राजसमंद सांसद दीया कुमारी को विद्याधरनगर, अलवर सांसद बाबा बालकनाथ को तिजारा, जालौर-सिरोही सांसद देवजी पटेल को सांचौर, राज्‍यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को सवाई माधोपुर और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ से उम्‍मीदवार बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+