राजस्थान में बारिश बनी आफत, 5 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट

जयपुर 27 जुलाई। राजस्थान में भारी बारिश अब आफत बनने लगी है। प्रदेश में भारी बारिश से उपजे जलभराव के संकट का असर रेल यातायात पर दिखने लगा है। प्रदेश में कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं कई ट्रेनों के मार्गो में बदलाव किया गया है।

train

5 ट्रेनों का आवागमन रद्द, कई के रुट बदले

प्रदेश में भारी बारिश का असर सबसे ज्यादा जोधपुर संभाग में पड़ा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक जोधपुर के राई का बाग स्टेशन और जोधपुर कैंट स्टेशन के बीच पानी भर जाने की वजह से रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके चलते कम से कम 5 ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई है। इनमें बुधवार को चलने वाली भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली ट्रेन, जोधपुर-जैसलमेर ट्रेन, जोधपुर-हिसार ट्रेन, 28 जुलाई को चलने वाली हिसार-बीकानेर ट्रेन और 30 जुलाई को चलने वाली तिरुचिरापल्ली-भगत की कोठी ट्रेन शामिल है। प्रवक्ता ने बताया कि इनके अलावा कई ट्रेन आंशिक रूप से रद्द की गई है तथा कई के मार्ग में बदलाव किया गया है। लगातार मूसलाधार बारिश के चलते मंगलवार को राजस्थान के जोधपुर, भीलवाड़ा, जालौर और चित्तौड़ जिले के कई इलाकों में जलभराव के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सड़के और रेल पटरियां जलमग्न हो गई है। ट्रेन पटरियों पर जलभराव ज्यादा हो जाने के कारण उस रास्ते पर चलने वाली ट्रेनों का रूट बदला गया है।

train

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+