Rahul Ganhi in Jaipur: राजस्थान में चुनाव से पहले 'कांग्रेस का रिचार्ज', राहुल गांधी ने की स्कूटी की सवारी
Rahul Gandhi Jaipur Visit: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान होने से पहले जयपुर में दिग्गज नेताओं को दौरे हो रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की 25 सितंबर को प्रस्तावित रैली से पहले 23 सितंबर को राहुल गांधी आए हैं। राहुल गांधी का जयपुर दौरा राजस्थान कांग्रेस के लिए चुनाव से पहले रिचार्ज के समान है।

जयपुर दौरे पर राहुल गांधी स्कूटी पर सवार होकर निकले। राहुल गांधी एक युवती के साथ स्कूटी पर पीछे बैठकर जयपुर की सैर की। इससे पहले राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत किया। सीएम गहलोत ने लिखा कि 'आपका आगमन हमेशा ही राजस्थानवासियों को नव उल्लास और ऊर्जा से भर देता है।'
जयपुर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय की आधारशिला रखने और कार्यकर्ता सम्मेलन में शिकरत करने आए हैं। इसके अलावा शाम चार बजे जयपुर के सेंट्रल पार्क में गांधी वाटिका का लोकार्पण करेंगे।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी जयपुर में महारानी कॉलेज के छात्राओं के साथ स्कूटी पर बैठकर पहुंचे सभा स्थल पर पहुंचे। सोशल मीडिया में राहुल गांधी की स्कूटी की सवारी वाला वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। राहुल गांधी जयपुर में महारानी कॉलेज से छात्रा के साथ स्कूटी पर सवार होकर मानसरोवर के हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड (शिप्रा पथ) में जनसभा स्थल पहुंचे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद राहुल गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ जयपुर में नए कांग्रेस कार्यालय की आधारशिला रखी।
इधर, राहुल गांधी के जयपुर दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जब जब भी राहुल गांधी राजस्थान आएंगे तब तब किसानों के साथ हुई धोखाधड़ी याद आएगी। दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी राजस्थान दौरे पर आए और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की थी। इसको लेकर राजेंद्र राठौड़ ने निशाना साधा है।












Click it and Unblock the Notifications