Rajasthan में राहुल गांधी ने की किसानों से चर्चा, बैलगाड़ी पर बैठकर की यात्रा

राजस्थान में बूंदी में भारत जोड़ो यात्रा के सांतवे दिन राहुल गांधी ने किसानों से स्थानीय समस्याओं पर बात की। राहुल गांधी यात्रा के दौरान बैलगाड़ी पर भी सफर किया।

Rajasthan के बूंदी में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन रविवार को सुबह बलदेवपुरा से सफर की शुरुआत हुई। राहुल गांधी बूंदी के देहिखेड़ा गांव मैं किसानों से भी मिले। राहुल ने किसानों से हालचाल पूछते हुए बिजली और पानी पर बात की। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान किसान नेता दशरथ सिंह से भी मिले तथा सिंह ने किसानों से जुड़ी समस्याओं को राहुल गांधी के सामने रखा। किसान नेता सिंह ने केशोरायपाटन मैं शुगर मिल फिर से चालू करवाने की मांग भी की। राहुल गांधी ने कोटा खुर्द में चाय नाश्ता करने के बाद पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा द्वारा लाई गई बैलगाड़ी में बैठकर कुछ दूरी तक बैलगाड़ी का सफर किया। यात्रा के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों, आमजन से भी चर्चा की और फोटो भी खिंचवाई। कुछ लोगों ने राहुल गांधी को लिखित में अपनी समस्याएं भी बताई। राहुल गांधी ने रास्ते में कराटे के खिलाड़ी बालक से भी मुलाकात कर उसका हौसला बढ़ाया।

rahul gandhi

यात्रा में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी हुए शामिल

Recommended Video

    Rajasthan में राहुल गांधी ने की किसानों से चर्चा, बैलगाड़ी पर बैठकर की यात्रा

    भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे फेज में रविवार को राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल हुए। प्रियंका गांधी की बेटी मिराया भी अपने मामा के साथ कदम से कदम मिलाया। यात्रा में हिंदी और तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री दिव्यांगना सूर्यवंशी और टीवी कलाकार सिद्धार्थ भी शामिल हुए। यात्रा में राहुल गांधी सहज रूप से आमजन के साथ मिलते और बातचीत करते नजर आए। स्थानीय नेताओं से स्थानीय समस्याओं पर चर्चा भी की। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, उपजिला प्रमुख सत्येंद्र मीणा, कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा, संजय तमोली भी राहुल गांधी से मिले और चर्चा की।

    priyanka gandhi

    भारत जोड़ो यात्रा के सातवें दिन यह नेता हुए शामिल

    भारत जोड़ो यात्रा में सातवें दिन राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, नमोनारायण मीणा, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, अमरेंद्र राजा, गोविंद सिंह डोटासरा, अशोक चांदना, अमित काजी, दिव्या मदेरणा, उर्मिला जैन भाया, राकेश बोयत, सरोज मीणा सहित हजारों की संख्या में आमजन में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा के साथ सुपरहिट तेलुगु फिल्मों में अभिनय करने वाली अभिनेत्री दिव्यांगना सूर्यवंशी और टीवी कलाकार सिद्धार्थ राहुल गांधी के शिमला से लौटने के बाद भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा अब सचिन पायलट के क्षेत्र में होने से पायलट समर्थकों की संख्या भी बढ़ रही है। जिससे यात्रा के दौरान पायलट के पक्ष में नारेबाजी देखी और सुनी जा सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+