Rajasthan: 6.10 लाख की घूस लेते पकड़ी गई सहायक कमिश्‍नर प्रियंका शर्मा, ACB को देख छुपाती रही चेहरा

प्रियंका शर्मा जयपुर में झालाना स्थित कर विभाग में सहायक कमिश्‍नर पद पर तैनात है। एक फर्म संचालक के खाते-ऑफिस को सीज करने की धमकी देकर दलाल के जरिए रिश्वत ली थी।

Priyanka Sharma Tax Assistant Commissioner: राजस्‍थान भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) ने जयपुर में शुक्रवार को कर विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। झालाना स्थित कर विभाग की सहायक कमिश्‍नर प्रियंका शर्मा को छह लाख 10 हजार की रुपए की घूस लेते पकड़ा है। शर्मा ने एक फर्म संचालक के खाते व ऑफिस सीज करने की धमकी देकर दलाल के जरिए रिश्‍वत की यह राशि ली थी।

Priyanka Sharma Tax Jaipur

एसीबी ADG हेमंत प्रियदर्शी के अनुसार जयपुर में झोटवाड़ा के सत्‍यनगर में रहने वाली प्रियंका शर्मा व कालवाड़ रोड पर तिरुपति फ्लैट्स में रहने वाले उसके रिश्‍तेदार दलाल वेदप्रकाश शर्मा को घूस के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीबी की शुरुआती जांच में उसके कार्यालय से 15 लाख रुपए अलग से भी बरामद हुए हैं।

एसीबी को छह जुलाई को शिकायत मिली थी कि सहायक कमिश्नर प्रियंका शर्मा नेतृत्व में कर विभाग की टीम फर्म का सर्वे करने के लिए गई थी। प्रियंका ने फर्म संचालक को उसके बैंक खाते और ऑफिस सीज करने की धमकी देते हुए 28 लाख रुपए की रिश्‍वत मांगी। सौदा 13.50 लाख रुपए में तय हुआ।

शुक्रवार को सहायक कमिश्‍नर प्रियंका शर्मा व दलाल वेदप्रकाश शर्मा को एसीबी ने छह लाख दस हजार की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी की कार्रवाई के दौरान प्रियंका शर्मा चेहरा छुपाकर बैठी रही।

एसीबी जांच में पता चला कि प्रियंका शर्मा ने रिश्वत की राशि में से 2 हजार रुपए ड्राइवर और 1 हजार रुपए गार्ड को दिलवाए। रिश्वत के बाकी बचे 6.19 लाख रुपए देने का दबाव बनाया। कुछ रकम कम करने की कहने पर 6.10 लाख रुपए पर प्रियंका अड़ गई।

वेदप्रकाश ने रिश्‍वत की यह राशि छह लाख 10 हजार रुपए 23 जुलाई को लिए थे। शिकायत का सत्‍यापन करवाकर एसीबी ने शुक्रवार को पीड़ित और वेदप्रकाश का आमना-सामना करवाया। दलाल वेदप्रकाश ने प्रियंका शर्मा के लिए 6.10 लाख रुपए रिश्वत लेना स्वीकार किया। जांच में पता चला कि प्रियंका शर्मा ने रिश्वत की रकम अपने घर ले जाकर रख दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+