राजस्थान में प्रियंका गांधी का पहला चुनावी दौरा, 10 सितंबर को टोंक के निवाई से करेंगी शंखनाद
Priyanka Gandhi in niwai Tonk Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता लगने में चंद दिन शेष हैं। राजनीतिक दल प्रत्याशियों की टिकटें फाइनल करने में लगे हैं। वहीं, नेताओं के चुनावी दौरे भी जारी हैं। भाजपा-कांग्रेस दोनों ने ही अभी तक अपने प्रत्याशियों की एक भी सूची जारी नहीं है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर चुनावी शंखनाद करने जा रही हैं। दस सितंबर को टोंक जिले के निवाई में प्रियंका गांधी जनसभा को सम्बोधित करके प्रदेश में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद करेंगी।
प्रियंका गांधी का राजस्थान में पहला चुनावी दौरा है। इसके लिए प्रियंका गांधी राजस्थान पहुंच चुकी हैं। फिलहाल सवाई माधोपुर स्थित राष्ट्रीय अभ्यारणय रणथमभौर में हैं। यहां पर प्रियंका गांधी गुरुवार रात करीब नौ बजे सड़क मार्ग के जरिए पहुंची हैं। रणथम्भौर की पांच सितारा होटल में रुकी हुई हैं।
प्रियंका गांधी से पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राहुल गांधी बेणेश्वर धाम और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भीलवाड़ा जिले में चुनावी संभाएं कर चुके हैं। अब प्रियंका गांधी कांग्रेस के लिए वोट मांगती नजर आएंगी। प्रियंका गांधी पूर्व के चुनावों में भी राजस्थान में कांग्रेस के लिए प्रचार कर चुकी हैं।
बता दें कि प्रियंका गांधी चुनावी शंखनाद से पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान आई थीं। अब फिर से प्रियंका गांधी का प्रोग्राम बना है। निवाई में प्रियंका गांधी की जनसभा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। टोंक पुलिस ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं।
उधर, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 जीतकर कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस के अन्य नेता भी सक्रिय हैं। कांग्रेस संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल शनिवार को जयपुर आएंगे। वे नवगठित कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इनके अलावा सीएम सचिन पायलट और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी चुनावी सभाएं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications