Rajasthan: भैरोंसिंह शेखावत के दामाद राजवी पर भतीजे खाचरियावास का तंज, बोले-ज्यादा बाबोसा-बाबोसा करोगे तो....
Pratap Singh Khachariyawas vs Narpat Singh Rajvi: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में पूर्व उप राष्ट्रपति व राजस्थान के सीएम रहे भैरोंसिंह शेखावत के परिवार के दो सदस्य उन्हीं के नाम पर आमने-सामने हो गए हैं। एक तरह भैरोंसिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवीतो दूसरी ओर भतीजे प्रताप सिंह खाचरियावास हैं।
दरअसल, भाजपा ने नरपत सिंह राजवी का जयपुर की विद्याधरनगर सीट से टिकट काटकर उनको चित्तौड़गढ़ से चुनाव मैदान में उतारा। विद्याधरनगर सीट से राजसमंद सांसद दीया कुमारी को टिकट दिया गया है।

इधर, भैरोंसिंह शेखावत के छोटे भाई के बेटे प्रताप सिंह खाचरियावास कांग्रेस हैं, जो अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। प्रताप सिंह ने नरपत सिंह राजवी पर तंज कसा है।
एक चैनल से बातचीत में प्रतात सिंह खाचरियावास ने नरपत सिंह राजवी पर तंज कसते हुए कहा कि कब बाबोसा-बाबोसा (भैरोंसिंह शेखावत) का मजीरा बजाते रहोगे, इससे ऊपर बाबोसा परेशान हो जाएंगे। राजवी ने हमेशा भैरोंसिंह शेखावत के नाम पर राजनीति की है, उन्हें चित्तौड़गढ़ जाकर चुनाव लड़ना चाहिए, पहले भी वहां से चुनाव लड़ते रहे हैं।
खाचरियावास ने यह भी कहा कि भैरोंसिंह शेखावत नरपत सिंह राजवी के ससुर हैं, लेकिन मेरे तो बड़े बाप हैं। मेरे पिता के बड़े भाई हैं, लेकिन मैंने कभी भी उनका नाम लेकर राजनीति नहीं की है। अगर मैं दिन भर बाबोसा बाबोसा करता रहूं तो क्या मुझे कुछ मिल जाएगा।
प्रताप सिंह ने राजवी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि भैरोंसिंह शेखावत नाम पर इतना कुछ तो ले लिया अब और क्या लेना चाहते हो। ये पहला मौका नहीं है कि जब खाचरियावास ने राजवी को लेकर इस तरह का बयान दिया है।












Click it and Unblock the Notifications