प्रताप सिंह खाचरियावास ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पीएफआई को बैन करें केंद्र सरकार

जयपुर, 16 जुलाई। राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास शनिवार को केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। खाचरियावास ने कहा पीएफआई पर केंद्र सरकार प्रतिबन्ध क्यों नहीं लगा देती है। पीएफआई कुछ गलत कर रहा है तो उसे बैन कर दिया जाना चाहिए। एएनआई केंद्र सरकार के अधीन है। नूपुर शर्मा पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। कोई भगवान राम के या पैगम्बर के खिलाफ लिख रहा है तो उसे जेल में डालना चाहिए। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए खाचरिवास ने कहा कि केंद्र सरकार पीएफआई के नाम पर वोट पक्के कर रही है। केंद्र को तो मजा आ रहा है। फालतू के पाप नहीं करना चाहिए।

pratap singh

केंद्र सरकार माहौल बिगाड़ रही

प्रदेश के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश का माहौल बिगाड़ रही है। मोदी सरकार की मंशा ठीक नहीं है। उन्होंने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि केंद्र सरकार पीएफआई पर बैन क्यों नहीं लगा देती है। खाचरियावास ने हिंदुओं के खिलाफ टिप्पणी किए जाने के मामले पर कहा कि इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। इसे लेकर कानून बनाने की आवश्यकता है। हर कोई सोशल मीडिया पर झूठ फैला रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+