Rajasthan के मानगढ़ में मोदी गहलोत की केमिस्ट्री से गरमाई प्रदेश की सियासत, नेताओं ने की यह प्रतिक्रिया
Rajasthan के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मानगढ़ में बनी केमिस्ट्री के मायने को लेकर राजस्थान की सियासत गरमा गई है। गहलोत की तारीफ पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गुलाम नबी आजाद की याद दिलाई तो पक्ष प्रतिपक्ष के नेताओं ने बयानों में अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी।

गहलोत पायलट की लड़ाई से राजस्थान की जनता को नुकसान
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गहलोत की जो तारीफ की है। वह इस तथ्य पर आधारित है कि वे वरिष्ठ हैं। वहीं राज्यसभा में पीएम ने गुलाम नबी आजाद की भी तारीफ की तो इसमें क्या गलत किया था। यह विदाई का भाषण था। सभी नेताओं के लिए अच्छी बातें रखी जाती है। चिंता इस बात की है कि गहलोत और पायलट की आपसी लड़ाई से राजस्थान की जनता का नुकसान हो रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सचिन पायलट के बयान का वीडियो साझा करते हुए सोशल मीडिया पर कैप्शन दिया कि जहां धुआं है तो आग भी होगी।

सीएम गहलोत के सलाहकार और ओएसडी ने किया ट्वीट
मुख्यमंत्री के सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल और राजस्थान पीसीसी को टैग करते हुए सियारामशरण गुप्त की कविता 'मैं तो वही खिलौना लूंगा मचल गया दीना का लालकिला ने' ट्वीट कर तंज कसा है। उन्होंने सीधा पायलट या गहलोत का नाम नहीं लिया पर राजस्थान पॉलिटिक्स के हैशटैग के साथ इसे जारी किया है। मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा ने भी पायलट के बयान के बाद एक तालाब का वीडियो जारी कर लिखा कि ठहरे हुए पानी में कंकड़ ना मारे। कोई वरना हलचल मच जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications