किसान आंदोलन 2020 पर सियासत : CM गहलोत ने PM मोदी को लिखा पत्र, जानिए किन बातों का किया जिक्र
जयपुर। केंद्र सरकार की ओर से लाए तीन कृषि कानूनों को लेकर उत्तर भारत में किसान आंदोलन 2020 हो रहा है। इस पर राजस्थान में भी सियासत हो रही है। किसान आंदोलन को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें सीएम गहलोत ने तीनों कृषि कानूनों के प्रावधानों, किसान आंदोलन और कृषि कानूनों में राजस्थान सरकार द्वारा किए संशोधनों का जिक्र किया है।

मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार अपने पत्र सीएम गहलोत ने लिखा है कि नए कृषि कानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य का जिक्र नहीं है। इनके लागू होने से किसान सिर्फ प्राइवेट प्लेयर्स पर निर्भर हो जाएंगे। सीएम अशोक गहलोत ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार इन बिलों को किसानों और विशेषज्ञों से चर्चा किए बिना लाई है। संसद में विपक्षी पार्टियों द्वारा इन बिलों को सिलेक्ट कमेटी को भेजने की मांग को भी सरकार ने नजरअंदाज किया। नए कानूनों की कमियां गिनाने के साथ-साथ सीएम ने बीते दिनों राजस्थान सरकार द्वारा इन तीनों कृषि कानूनों और सिविल प्रक्रिया संहिता में किए गए संशोधनों के बारे में भी लिखा है।
उल्लेखनीय है कि नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने भी नए कृषि कानूनों पर आपत्ति जताई। बेनीवाल ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा कि उनके कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो आरएलपी एनडीए के साथ अपने गठबंधन को पुनर्विचार करेगी।












Click it and Unblock the Notifications