Rajasthan में नए साल से सभी थानों के पुलिस कर्मियों को मिलेगा वीकली ऑफ, डीजीपी ने दिए निर्देश
राजस्थान में नए साल से पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। डीजीपी उमेश मिश्रा ने सभी आईजी और एसपी को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए है। पहले इसे पायलट प्रोजेक्ट के बाद इसे सभी थानों में लागू किया जाएगा।
Rajasthan में पुलिसकर्मियों को नए साल से साप्ताहिक अवकाश की सौगात मिलने जा रही है। डीजीपी उमेश मिश्रा ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रत्येक जिला एसपी को अपने-अपने जिले में एक थाने का चयन करने के लिए कहा है। जहां पर तैनात पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा।

पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने पर मिलेगा अवकाश
डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में हर जिले के एक थाने से साप्ताहिक अवकाश का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट सफल होने पर सभी थानों के पुलिस कर्मियों के लिए यह लागू किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने के लिए डीजीपी उमेश मिश्रा ने प्रत्येक जिले के एसपी को 3 से 4 दिन के अंदर एक थाने का चयन कर उसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को देने के निर्देश दिए हैं। जिस थाने को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में साप्ताहिक अवकाश के लिए चुना जाएगा। वहां सबसे पहले नफरी की कमी को पूरा किया जाएगा। उसके बाद 14 जनवरी से साप्ताहिक अवकाश देना शुरू किया जाएगा।

डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में ली अहम बैठक
डीजीपी उमेश मिश्रा ने पदभार संभालते ही पुलिस कार्मिकों को साप्ताहिक अवकाश देने के संकेत दिए थे। पुलिसकर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को डीजीपी ने पूरा कर दिया है। अब 14 जनवरी से पूरे प्रदेश में पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। आपको बता दें अजमेर के गेगल पुलिस थाने को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया था। बाद में अजमेर जिले के सभी थानों में यह व्यवस्था शुरू कर दी गई। अजमेर में प्रयोग पूरी तरह सफल रहा। अब इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications