PNB का मैनेजर हनीट्रैप में फंसा, महिला ने होटल रूम में बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो, 20 लाख मांगे
जयपुर, 9 अक्टूबर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में हनीट्रैप का मामला सामने आया हैं पंजाब नेशनल बैंक का मैनेजर हनीट्रैप में फंसकर अश्लील वीडियो बनवा बैठा। वीडियो के बदले आरोपी महिला उससे 20 लाख रुपए मांग रही थी। महिला एक लाख रुपए एडवांस लेने पहुंची तब पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि पीएनबी मैनेजर की रिपोर्ट पर कार्रवाई की है। आरोपी महिला सीमा शर्मा उर्फ सपना भरतपुर की रहने वाली है। उसने मैनेजर को बैंकिंग सेक्टर में इन्वेस्ट करने के नाम पर होटल के कमरे में डील के लिए बुलाया था।
फिर वहां पर कमरे में अश्लील हरकतें करने लग गई। इसके बाद उसके साथ संबंध बनाए। अश्लील वीडियो भी बना लिए थे। महिला ने मैनेजर को फोन कर वीडियो बनाने की बात कही। रेप का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने लग गई। राजीनामा करने के नाम पर 20 लाख रुपए मांगने लगी।
जांच में पता लगा कि महिला काफी समय से दिल्ली में रहती है। सीमा दिल्ली व अलवर में हनीट्रैप के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है। मैनेजर ने युवती को फोन कर पहले एक लाख रुपए देने की बात कही। कुछ दिनों के बाद बाकी के रुपए देने पर सहमति बनी। जैसे ही युवती राजापार्क में हनुमान ढाबे के पास एक लाख रुपए लेने आई, पुलिस ने उसे पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications