PM Modi in Jaipur: बारिश के बीच जयपुर पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट से धानक्या के लिए रवाना
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का शंखनाद करने पीएम नरेंद्र मोदी राजधानी जयपुर में पहुंच चुके हैं। मोदी भाजपा की चार-चार अलग अलग परिवर्तन यात्राओं के सांगानेर के दादिया गांव में होने वाले मुख्य समापन समारोह में शामिल होने आए हैं।
पीएम मोदी बारिश के बीच जयपुर का दौरा कर रहे हैं। पीएम की सभा में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे कार्यकर्ता बारिश के कारण कई जगहों पर जाम में फंस गए हैं।

पीएम मोदी पहले धानक्या गए
जयपुर दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी सांगानेर के दादिया में आयोजित सभा से पहले धानक्या पहुंचे। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मारक स्थल पर उनको नमन किया और पंडित उपाध्याय के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी देखी।
भगवा रंग का स्पेशल वाहन
पीएम मोदी जयपुर सभा के लिए सभा स्थल के पाए बनाए गए हेलीपैड पर उतरने के बाद भगवा रंग में रंगी गाड़ी में सवार होकर करीब 700 मीटर की दूर स्थित मंच पर पहुंचेंगे। मुख्य पांडाल में से जनता के बीच होकर गुजरेंगे और यहां दोनों तरफ खड़ी महिलाएं मोदी पर पुष्प वर्षा करेंगीं।
राजस्थान में पीएम मोदी का एक साल में नौवां दौरा
30 सितंबर 2022 को आबू रोड सिरोही आए
1 नंवबर 2022 को मानगढ़ धाम बांसवाड़ा आए
8 जनवरी 2023 को भीलवाड़ा में आए
12 जनवरी 2023 को दौसा में आए
10 मई 2023 को नाथद्वारा और आबू रोड में
31 मई 2023 को अजमेर में आए
8 जुलाई 2023 को बीकानेर में आए
27 जुलाई 2023 को सीकर आए












Click it and Unblock the Notifications