PM Modi Jaipur Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 5 को आ रहे राजस्थान, जयपुर में 3 दिन ठहरेंगे
PM Modi Jaipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान आने का कार्यक्रम है। वे तीन दिन जयपुर में ठहरेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर जयपुर में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बता दें कि पीएम मोदी जयपुर में होने वाले महानिदेशक-महानिरीक्षक सम्मेलन में शिकरत करेंगे। सम्मेलन झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में होगा।

पीएम मोदी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी जयपुर आ रहे हैं। पीएम मोदी पहले 6 जनवरी को जयपुर आने वाले थे, मगर अब 5 जनवरी की दोपहर को आएंगे और 7 जनवरी को वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
पीएम मोदी का जयपुर आगमन कार्यक्रम एक दिन बढ़ने पर मंगलवार को एसपीजी ने उनकी सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय मीटिंग बुलाई, जिसमें जयपुर कमिश्नरेट, पुलिस मुख्यालय व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों के अलावा अन्य सरकारी विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
महानिदेशक-महानिरीक्षक सम्मेलन में अन्य राज्यों के डीजीपी व पुलिस अधिकारी भी शामिल होंगे। ये सब 4 जनवरी को ही जयपुर पहुंच जाएंगे।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी राजभवन में ठहरेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सम्मेलन में तीनों दिन रहेंगे और वे सहकार मार्ग स्थित राज्य विद्युत प्रसारण निगम के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे।
इनके अलावा सम्मेलन में आ रहे अधिकारी विधानसभा के नजदीक एमएलए फ्लैट्स में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।
प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की सुरक्षा के अलावा आने वाले अधिकारियों के आवास पर दोस्तरीय सुरक्षा रहेगी। आवास के अंदर व बाहर रहने वाले सुरक्षाकर्मियों की ड्रेस भी अलग रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications