जयपुर की दुल्हन ने PM मोदी की मुहिम की तर्ज पर की शादी, पूरा राजस्थान कर रहा गर्व
जयपुर। ये हैं जयपुर की निधि गेरा। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की ओर से चलाए जा रहे अभियानों से खासी प्रभावित हैं। मौका जब निधि की शादी का आया तो उसका सारा इंतजाम पीएम मोदी की सिंगल यूज प्लास्टिक की मुहिम तर्ज पर किया गया, जिसके चलते निधि और उसके परिवार की हर कोई तारीफ कर रहा है।

निधि की शादी में चाय के लिए प्लास्टिक के ग्लास की जगह कुल्हड़ और पीने के पानी के लिए कागज के कप उपयोग में लिए गए। साथ ही खाने पीने की स्टाल्स में लकड़ी और स्टील की चम्मच और मोटे कागज की प्लेट उपयोग में ली।

शादी के कार्ड में भी इसका इस्तेमाल नहीं किया। कोई भी ऐसा सामान उपयोग में नहीं लिया गया, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग हो। इतना ही नहीं, प्रवेश द्वार पर पर्यावरण मुक्त और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के संदेश लिखे बैनर लगवाए। इसे शादी में शरीक हुए मेहमानों ने भी खूब सराहा। दूल्हा सिद्धार्थ और दुल्हन निधि ने मेहमानों से पर्यावरण संरक्षण को लेकर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील भी की।












Click it and Unblock the Notifications