राजस्थान सियासी संकट की दूसरी लहर में प्रियंका गांधी के कॉल के बाद पायलट की फ्लाइट दिल्ली लैंड

जयपुर, 12 जून। कोरोना महामारी के बीच राजस्थान में सियासी संकट की भी दूसरी लहर उफान मारने को बेताब दिख रही है। पिछले साल की तरह इस साल भी 11 जून को राजस्थान में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के ​कई मायने निकाले जा रहे हैं।

11 जून को सचिन के पिता की पुण्यतिथि

11 जून को सचिन के पिता की पुण्यतिथि

11 जून पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि थी। टोंक जिले के उनियारा में कार्यक्रम भी हुआ। इधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से फोन पर बातचीत करने के बाद सचिन पायलट ​की फ्लाइट दिल्ली लैंड हुई है।

सचिन पायलट के दिल्ली जाने की वजह

सचिन पायलट के दिल्ली जाने की वजह

सचिन पायलट के नजदीकी सूत्रों की मानें तो वे दिल्ली में अपने पिता राजेश पायलट की पुण्यति​थि कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं जबकि राजनीति के जानकार लोग इसे सियासी संकट से भी जोड़कर देख रहे हैं।

सोनिया गांधी व राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर कोई कार्यक्रम नहीं बना

सोनिया गांधी व राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर कोई कार्यक्रम नहीं बना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन पायलट रविवार को प्रियंका गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि अभी सोनिया गांधी व राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर कोई कार्यक्रम नहीं बना है।

 अलग अलग दिया धरना

अलग अलग दिया धरना

11 जून को राजेश पायलट की पु​ण्यतिथि वाले दिन राजस्थान कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। इसमें भी गहलोत व पायलट खेमे में गुटबाजी दिखी। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास गहलोत गुट के नेताओं ने सिविल लाइंस व सचिन पायलट ने अपने समर्थकों के साथ सांगानेर पुल के पास धरना​ दिया।

रीता ने कहा था सचिन से बात हुई, पायलट बोले-तेंदुलकर से की होगी

रीता ने कहा था सचिन से बात हुई, पायलट बोले-तेंदुलकर से की होगी

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने हाल ही कहा था कि उनकी सचिन से बात हुई है और उन्होंने उनसे कहा कि आपको भाजपा में आना चाहिए। इस पर पायलट ने शुक्रवार को कहा कि रीता बहुगुणा जोशी का बयान पूरी तरह गलत है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर से बात की होगी। मुससे बात करने की उनकी हिम्मत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+