Phalodi Satta Bazar: मुख्यमंत्री पद के लिए वसुंधरा और गहलोत सबसे आगे, जानिए क्या है फलोदी सट्टा बाजार का आंकलन

Phalodi Satta Bazar: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कल मतदान होना है। मतदान से पहले सबकी निगाह फलोदी के सट्टा बाजार पर है। फलोदी के सट्टा बाजार में अब तक मुख्यमंत्री पद को लेकर वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत के बीच में ही मुकाबला है। फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक प्रदेश में भाजपा सरकार बना रही है। भाजपा की सरकार बनती है तो वसुंधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री होगी। कांग्रेस अगर सरकार बनाने में कामयाब होती है तो अशोक गहलोत मुख्यमंत्री होंगे। फलोदी के सट्टा बाजार में सबसे ज्यादा पिछड़े हुए सचिन पायलट है। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को वसुंधरा के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो फलोदी सट्टा बाजार का आंकलन है कि बीजेपी अभी वसुंधरा राजे को सीएम पद के लिए आगे कर देती है तो प्रदेश में भाजपा की सीटें 140 तक जा सकती है।

फलोदी का सट्टा बाजार के आंकड़ों की चर्चा

राजस्थान में चुनाव परिणाम को लेकर फलोदी के सट्टा बाजार का आकलन बेहद मायने रखता है। प्रदेश में इस सट्टा बाजार के आकलन को सटीक माना जाता है। हालांकि कई बार इसके आंकड़े गलत भी साबित हो जाते हैं। फलोदी के सट्टा बाजार में भाजपा की 122 से 124 सीट पर 20 से 25 पैसे के भाव चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस की 62 से 65 सीट के भाव 3.5 रुपए से 4 रुपए है।

gahlot vasundhara

मतदान के बाद होगा सीएम पद का नया आंकलन

फलोदी के सट्टा बाजार में राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए अब तक वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। लेकिन कल शाम मतदान के बाद सीएम पद को लेकर नया आंकलन किया जाएगा। प्रदेश की सियासी गलियारों में फलोदी के सट्टा बाजार को लेकर पूरी निगाह रखी जा रही है। मतदान के बाद यह बाजार किस दल और नेता को कितना भाव देता है। इसे लेकर हर कोई नजर बनाए हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+