सड़क हादसों में घायल लोगों का होगा मुफ्त इलाज, चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना में मिलेगा यह लाभ

जयपुर, 7 सितम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना की सौगात दी है। गहलोत सरकार ने मंगलवार से प्रदेश में मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा की शुरुआत कर दी है। इस योजना का ट्रायल रन इसी साल 22 जून से शुरू किया गया था। इसके तहत अब तक 1.23 करोड़ रुपए के उपचार से 700 मरीजों को लाभ दिया जा चुका है। योजना में सड़क दुर्घटना में देश के किसी भी राज्य का निवासी घायल व्यक्ति बिना किसी एफआईआर अथवा औपचारिकता के मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित निजी एवं सरकारी अस्पतालों में 72 घंटे तक निशुल्क उपचार प्राप्त कर सकता है। इसके लिए चिरंजीवी योजना का पात्र होना आवश्यक नहीं है। 72 घंटे के उपरांत गैर चिरंजीवी लाभार्थी मरीज को राजकीय अस्पताल में रेफर किया जाएगा अथवा मरीज स्वेच्छा से निजी चिकित्सालय में अपने खर्च पर उपचार प्राप्त कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मंगलवार को इस योजना की शुरुआत के साथ मुख्यमंत्री ने जीवन रक्षा योजना की बुकलेट भी जारी की है।

ashok gahlot

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र राज्य सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आमजन को गांव जाने में बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार तत्परता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राइट टू हेल्प की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि राइट टू हेल्थ बिल्कुल जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा राजस्थान

अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा राजस्थान

बैठक में सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं में देश में अग्रणी राज्य बन कर उभर रहा है। राज्य में बजट का 7 फ़ीसदी हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जा रहा है। 88 फ़ीसदी परिवार हेल्थ इंश्योरेंस के अंतर्गत आते हैं। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इसका औसत मात्र 41 फ़ीसदी है। आज देश में एमआरआई सीटी स्कैन जेसी महंगी जांचों के साथ लीवर ट्रांसप्लांट बोनमैरो ट्रांसप्लांट जैसा महंगा इलाज निशुल्क करवाया जा रहा है।

 जनहित की योजनाओं का प्रचार करेगी सरकार

जनहित की योजनाओं का प्रचार करेगी सरकार

राज्य सरकार अब अपनी जनहित की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगी। इसी क्रम में प्रदेश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना चिरंजीवी योजना के बारे में जागरूकता के लिए 2 अक्टूबर को ग्राम सभा में होगी। गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश में ग्राम सभा आयोजित कर आमजन तक इस योजना के बारे में जानकारी पहुंचाई जाएगी। इन ग्राम सभाओं में अधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहकर आमजन को चिरंजीवी योजना के बारे में जागरूक करेंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि चिरंजीवी योजना के माध्यम से प्रदेश वासियों को महंगे इलाज के बाद से मुक्त करने का कार्य किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+