13 मिनट में ही राहुल का भाषण छोड़ जाने लगे लोग

People ignored Rahul Gandhi's rally
जोधपुर। अभी तक मीडिया पर ही लोग राहुल गांधी की रैली कवर न करने की बात कहते रहे है पर लगता तो ऐसा है कि अब लोग भी कांग्रेस उपाध्‍यक्ष को नहीं सुनना चाहते हैं। अभी कुछ समय पहले ही दिल्‍ली में हुई एक रैली में जनता के लोग राहुल के भाषण के बीच में ही उठकर जाने लगे थे, जिस पर दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित ने उनसे बैठे रहने की अपील की थी। जोधपुर में कल हुई रैली में एक तो राहुल मंच पर डेढ़ घंटे देर से आये और जब उन्‍होने अपना भाषण शुरू किया तो मात्र 13 मिनट में ही लोग उठकर जाने लगे। जिसके बाद राहुल को फिर से अपना भाषण छोटा करना पड़ा।

गौर हो कि कल जोधपुर के उमैद स्‍टेडियम में राहुल जनता को संबोधित कर रहे थे। हालांकि कांग्रेस नेताओं का तर्क है कि राहुल को सुनने के लिए सुबह से ही लोग आने लगे थे लेकिन उनके देर से आने के कारण लोग जाने लगे। उनके साथ मंच पर राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे लेकिन उन्‍होने जनता से वहां बैठे रहने की अपील नहीं की। भाषण के शुरू में राहुल ने भाजपा पर वहीं आरोप लगाये जो कि पहले से लगाते आये हैं। उन्‍होने यही बातें चुरू, अलवर और चित्‍तौड़गढ़ की रैली में कही थी।

कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि राहुल के भाषण ज्‍यादातर एक जैसे ही होते हैं अत: वह लोगों में खास उत्‍साह पैदा नहीं करते हैं।

इस तरह के हालात पहले भी कांग्रेस के लिए शर्मिंदगी का कारण बन चुके हैं क्‍योंकि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में कांग्रेस पर करारे प्रहार करते रहे हैं और राहुल की हर चूक पर चुटकी लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+