Rajasthan: जेल जाने वाले हैं PCC चीफ गोविंद डोटासरा, शिक्षा मंत्री मदन दलावर के हाथ लगे कागज

Govind Dotasara vs Madan dilawar: राजस्‍थान कांग्रेस नेता व पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा जेल जाने वाले हैं। किस मामले में जेल जाएंगे यह अभी तय नहीं, मगर राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार डोटासरा को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के जेल जाने का दावा मौजूदा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया है। वो भी राजस्‍थान विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान।

Govind Dotasara Jail

हुआ यूं कि सोमवार को राजस्‍थान बजट 2024-25 पर बहस के दौरान सीकर के लक्ष्‍मणगढ़ से कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने 12 लाइन की कविता पढ़ी, जिसके जरिए राजस्‍थान की मौजूदा सरकार पर निशाना साधा गया।

गोविंद सिंह डोटासरा ने कविता के अंत में कहा कि शिक्षा मंत्री ने बच्‍चों का कर दिया बेड़ा गर्क...। ऐसी है निकम्‍मी पर्ची की सरकार।

डोटासरा की कविता पर भाजपा विधायकों ने आपत्ति जताई। खूब हंगामा भी किया। हो-हल्‍ला के बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जोर-जोर से चिल्‍लाए कि डोटसरा जेल जाने की तैयारी करो।

मदन दिलावर ने कहा कि मिस्‍टर डोटासरा मेरे पास कागज आ गए हैं। आज जेल जाओगे'

गोविंद सिंह डोटासरा को जेल भेजे जाने की बात सुनकर कांग्रेस विधायक वेल में आ गए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तो यहां तक कह दिया कि -ये कैसी धमकी दे रहे हैं। क्‍या कानून इनके हाथ में है। मंत्री की ऐसी भाषा सदन की कार्रवाई से हटवाई जाए।

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आप लोग कहते हैं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। हम कहते हैं कि यह डबल इंजन की नहीं, बल्कि चार इंजन की सरकार है। एक इंजन सीएम का, दूसरा इंजन पूर्व सीएम का, तीसरा इंजन आरएसएस का और चौथा इंजन ब्‍यूरोक्रेसी का है। चारों इंजन चार अलग-अलग दिशाओं में खींच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+