Rajasthan: कौन है रीना सोयल, जिसने 45 हजार रुपए में बेच दिया ईमान
राजस्थान की राजधानी जयपुर के बस्सी के पास इलाके में बराला हल्का महिला पटवारी रीना सोयल ने महज 45 हजार में ईनाम बेच दिया। अब एसीबी के शिकंजे में है। रीना के साथ ही उसके सहयोगी पटवारी रोडूमल को भी पकड़ा गया है।
एसीबी डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि महिला पटवारी रीना सोयल के पास खजुरिया ब्राह्मणान का भी अतिरिक्त चार्ज है। जबकि रोडूमल ग्राम पतिहारी पटवार हल्का बराला से है।

आरोप है कि ये दोनों मिलकर परिवादी के खेत के सीमाज्ञान के लिए उसे परेशान कर रहे थे। उससे 45 हजार की रिश्वत मांग रहे थे।
सोमवार को आरोपियों ने परिवादी को रिश्वत की राशि लेकर खजूरियान पटवान भवन बुलाया। जहां रोडूमल के जरिए रीना सोयल ने 45 हजार की घूस ली। जैसे ही रिश्वत ली एएसपी सुनील सिहाग की टीम ने दोनों को दबोच लिया।
बता दें कि रीना सोयल जयपुर जिले के जगतपुरा की रहने वाली है। एसीबी के शिकंजे में आने के बाद एक टीम ने सोयल के घर पर भी तलाशी ली।












Click it and Unblock the Notifications