भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की राह आसान नहीं, पार्टी हाईकमान ने प्रजेंटेशन को वैरिफाई करने के दिए निर्देश

राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को पार्टी के आला नेताओं ने भले ही विधानसभा चुनाव तक बने रहने की हरी झंडी दे दी हो। लेकिन उनकी राह आसान नहीं है। पार्टी हाईकमान ने प्रजेंटेशन को लेकर वैरिफिकेशन के निर्देश दिए हैं।

satish punia

राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की राह आसान नहीं है। पार्टी ने भले ही सतीश पूनिया को प्रदेश अध्यक्ष बने रहने की झंडी दे दी हो। लेकिन पार्टी हाईकमान उनके काम से संतुष्ट नहीं है। हाल ही में दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने जन आक्रोश यात्रा को लेकर जो प्रेजेंटेशन दिया है। उससे पार्टी हाईकमान संतुष्ट नहीं है। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने प्रेजेंटेशन में प्रस्तुत तथ्यों के वेरिफिकेशन के निर्देश दिए हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को इंटेलिजेंस से मिली रिपोर्ट के बाद हाईकमान सतीश पूनिया के तथ्यों पर भरोसा नहीं कर पा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय के कामकाज की जमकर तारीफ की। मोदी ने पार्टी के अन्य प्रदेशों के अध्यक्षों को उनसे प्रेरणा लेने की नसीहत भी दी है।

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के प्रेजेंटेशन पर खामोश रहे पीएम मोदी

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के प्रेजेंटेशन पर खामोश रहे पीएम मोदी

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जब राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया अपना प्रेजेंटेशन दे रहे थे। तब पीएम मोदी खामोश रहकर उनकी बात सुन रहे थे। अपने प्रेजेंटेशन के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा को सफल बताते हुए यात्रा से जुड़े तथ्य पेश किए। इस पर पीएम मोदी ने अमित शाह और जेपी नड्डा को तथ्यों को मार्क करते हुए उनका वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें राजस्थान में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले शुरू हो गई थी। प्रदेश में यह यात्रा बहुत ज्यादा सफल नहीं हो पाई। पार्टी में प्रदेश नेतृत्व स्तर पर और जमीनी कार्यकर्ताओं के आपसी मतभेद इस यात्रा के दौरान खुलकर सामने आ गए। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके समर्थक नेताओं ने इस यात्रा से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। इस बीच प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और संगठन महासचिव तरुण चुघ ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव तक सतीश पूनिया के ही अध्यक्ष बने रहने के संकेत भी दिए थे।

पीएम मोदी ने की तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष की तारीफ

पीएम मोदी ने की तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष की तारीफ

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय आकर्षण का केंद्र बने रहे। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने बंदी संजय की 'प्रजा संग्राम यात्रा' की प्रशंसा करते हुए सभी राज्यों से उनकी इस यात्रा से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहले दिन बंदी संजय ने प्रजा संग्राम यात्रा पर प्रस्तुति दी। यह प्रस्तुति लगभग एक घंटे तक चली। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने रणनीतिक योजना बनाते हुए लगातार बाधाओं के बावजूद इस यात्रा को पूरा किया। बैठक में अपने प्रेजेंटेशन के दौरान तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय ने पार्टी की आगे की योजनाओं के बारे में भी प्रेजेंटेशन दिया। अपने प्रेजेंटेशन के दौरान संजय बंदी जब हिंदी में प्रस्तुति दे रहे थे तो पीएम मोदी ने उन्हें रोकते हुए तेलगू भाषा में प्रस्तुति देने के लिए कहा। पीएम मोदी नहीं चाहते थे कि भाषा तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष के प्रस्तुतीकरण में कोई अवरोध पैदा करे। बंदी संजय के प्रेजेंटेशन का हिंदी अनुवाद तेलंगाना के प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ ने किया। इस दौरान राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और रमन सिंह दोनों ने प्रजा संग्राम यात्रा के सभी पहलुओं को गौर से समझने और सीखने की कोशिश की। आपको बता दें राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

पीएम मोदी ने दी अतिआत्मविश्वास में नहीं रहने की सलाह

पीएम मोदी ने दी अतिआत्मविश्वास में नहीं रहने की सलाह

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पार्टी नेताओं को संबोधित कर रहे थे। तब पीएम मोदी ने प्रदेश के नेताओं को इसी साल होने वाले राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अतिआत्मविश्वास नहीं रखने की सलाह दी है। जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के 9 राज्यों में होने वाले चुनाव में जीत का भरोसा जताया। माना जा रहा है कि पीएम मोदी राजस्थान के संगठन के कामकाज को लेकर असंतुष्ट हैं। इसीलिए उन्होंने अपने संबोधन के दौरान राजस्थान के नेताओं को अतिउत्साह में नहीं रहने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+