गांधी परिवार से अध्यक्ष नहीं बना तो टूट जाएगी पार्टी, भाजपा को लेकर क्या बोले राज्यसभा सांसद

जयपुर, 5 सितम्बर। राजस्थान से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से बनना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी में टूट का खतरा है। तिवारी ने आरोप लगाया है कि भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है। राजधानी जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में प्रेस वार्ता में प्रमोद तिवारी ने कहा कि लूट से बचाने के लिए जनजागरण के लिए भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत पड़ी है। तिवारी ने कहा कि एक वीडियो तेजी से चल रहा है। मैं ईडी से बोल रहा हूँ। जवाब मिलता है मैंने तो भाजपा ज्वाइन कर ली है। इसके बाद जवाब मिलता है। साॅरी रोंग नंबर। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का डर दिखाया जा रहा है। बहुत से राजनेता डरे हुए है। अगर उनके बीच कोई खड़ा है तो तिरंगा झंडा लेकर कांग्रेस का कार्यकर्ता और हमारे नेता राहुल गांधी खड़े हैं। प्रमोदी तिवारी ने कहा कि काम अंग्रेज करते थे। वही काम आज केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी कर रही है। देश का इतिहास साक्षी है। जब भी हमें धर्म और भाषा के नाम पर बांटा गया हैं तो हम कमजोर ही नहीं बल्कि गुलाम हुए हैं और जब धर्म और जाति से ऊपर उठकर काम किया है तो देश मजबूत हुआ है। भारत एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है।

pramod tiwari

देश को बाँट रही मोदी सरकार

प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी भाषा-धर्म, जाति, नस्ल, क्षेत्रवाद के आधार पर लोगों को बांट कर राज करती थी। उसी तरह से केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा भी धर्म- जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर लोगों पर बैठकर देश में राज करना चाहती है। एक सवाल के जवाब में प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से बनना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर पार्टी में टूट का खतरा है।

pramod tiwari

महंगाई और बेरोजगारी पर बोले डोटासरा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। डोटासरा ने कहा कि भाजपा को देश में महंगाई और बेरोजगारी दिखाई नहीं देती है। अपने चंद उद्योगतियों की तिजोरी भर रही है। डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी की भारा जोड़ो यात्रा का मकसद देश को एकजुट रखना है। भाजपा देश में धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+