पत्नी से अवैध संबंध के शक में मालिक ने की किराएदार की हत्या, फिर शव का किया यह हाल
जयपुर। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों ना हो। एक ना एक दिन पुलिस के गिरफ्त में जरूर होता है। कुछ ऐसा ही वाक्य राजस्थान राजधानी जयपुर में भी हुआ। जयपुर में एक पति ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में किराएदार राजीव मीणा की गला घोटकर हत्या कर दी। पूरे घटनाक्रम को आरोपी दिनेश प्रजापत ने आत्महत्या का रूप देना चाह रहा था, लेकिन पुलिस की गिरफ्त से नहीं बच सका।

जयपुर के ज्योति नगर का मामला
दरअसल, घटना 8 जून की है। जयपुर के ज्योति नगर इलाके में पुलिस को सूचना मिली थी कि राजीव मीणा बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जयपुर के ज्योति नगर थानाधिकारी सुधीर उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरा खुलासा हुआ है।

पुलिस को करता रहा गुमराह
रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की बात सामने आई है। वहीं, आरोपी दिनेश प्रजापत पुलिस को गुमराह कर रहा था। दिनेश ने बताया कि किराएदार राजीव ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मृतक राजीव बानसूर अलवर का रहने वाला था। जयपुर के लाल कोठी ज्योति नगर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

बोला-साड़ी से लगा लिया फांसी का फंदा
जयपुर के पुलिस पूछताछ में आरोपी ने शातिराना तरीके से पुलिस को गुमराह बनाने की कोशिश की। आरोपी झूठी कहानी सुनाई कि तार पर कपड़े सूख रहे थे। उसमें से राजीव ने साड़ी उतारी और कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में झूलता देखकर में उसे नीचे उतार लाया, लेकिन तब तक उसकी जान चली गई।

8 जून की सुबह ही आया था राजीव
ज्योति नगर थानाधिकारी सुधीर उपाध्याय ने बताया कि लॉकडाउन के बाद 8 जून की सुबह ही राजीव गांव से जयपुर लौटा था। मकान मालिक को संदेह हुआ तो उसने बदला लेने के लिए ऊपर वाले कमरे में सो रहे राजीव का पत्नी की साड़ी से गला घोटकर हत्या कर दी और फिर लाश को ठिकाने लगा दिया। बहरहाल, आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications