Agnipath Scheme का विरोध : Rajasthan के 6 जिलों में हिंसक प्रदर्शन, जयपुर-दिल्ली NH जाम
जयपुर, 18 जून। युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होने का मौके वाली अग्निपथ योजना का देशभर में विरोध हो रहा है। इससे राजस्थान भी अछूता नहीं है। राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, सीकर, जोधपुर, अजमेर व अलवर आदि जिलों में हिंसक प्रदर्शन की खबरें हैं। अग्निपथ योजना के विरोध के युवा न केवल सड़कों पर उतरे हैं, बल्कि रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ भी की है।

अलवर : बहरोड़ में दिल्ली-जयपुर एनएच पर प्रदर्शन
अलवर जिले में इंडियन आर्मी की भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने बहरोड़ में अग्निपथ योजना का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे को एक घंटे तक जाम रखा। जाम खुलवाने आई पुलिस पर भी युवाओं ने पथराव किया। युवाओं हाईवे जाम कर वहां टायर रख आग लगा दी।
Recommended Video
झुंझुनूं : चिड़ावा में सड़क जाम करने की कोशिश
देश को सर्वाधिक फौजी देने वाली जिले झुंझुनूं में भी अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में युवाओं ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। हालांकि युवाओं को पुलिस ने खदेड़ दिया। आरपीएफ और पुलिस के जवानों की सक्रियता के चलते युवाओं की रेलवे ट्रैक पर कब्जा करने की योजना भी विफल हो गई।
जयपुर : बेनाड़ स्टेशन पर युवाओं ने की तोड़फोड़
अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन की आग राजस्थान जयपुर भी पहुंच गई है। जयपुर में सांगानेर में अग्निपथ योजना के विरोध में रैली निकाली। जयपुर के बेनाड़ रेलवे स्टेशन पर दोपहर में तोड़फोड़ भी की। जयपुर पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा।
सीकर में उग्र आंदोलन की तैयारी
बता दें कि अग्निपथ योजना का विरोध सीकर और श्रीगंगानगर में भी हुआ है। यहा पर युवाओं ने कहा कि यह योजना युवाओं के हित में नहीं है। केंद्र सरकार को इसे वापस लेना चाहिए। वरना युवाओं उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगा। जयपुर के कोटपूतली में बसों के शीशे तोड़े गए हैं। श्रीमाधोपुर में भी उग्र प्रदर्शन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications