राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 : 'मैं जहां खूंटा गाड़ दूंगा, वहां मोदी भी कुछ नहीं हिला सकेंगे'- ओम माथुर
दिसम्बर 2023 में राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इससे पहले ही सियासी खिंचतान शुरू हो गई है। बीजेपी नेता ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि 'मैं केंद्रीय चुनाव समिति में हूं। कोई गलतफहमी मत पाल लेना।'
राजस्थान भाजपा के दिग्गत नेता ओम माथुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। अब मैं केंद्रीय चुनाव समिति में हूं। कोई गलतफहमी मत पाल लेना।

राजस्थान भाजपा की जनआक्रोश रैली
ओम माथुर राजस्थान के नागौर जिले के परबतसर में भाजपा की जन आक्रोश रैली को सम्बोधित कर रहे थे। माथुर ने कहा कि कोई भी नेता किसी तरह की गलतफहमी ना पालें। जयपुर वाले किसी भी तरह की लिस्ट बनाकर पार्टी आलाकमान को भेजें, मैं गांव-गांव की नस जानता हूं। ध्यान राखजो।

टिकट फाइनल करने में महत्वपूर्ण भूमिका
माथुर के इस बयान से राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट फाइनल करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। ओम माथ ने तो यहां तक कहा कि 'मैं जहां खूंटा गाड़ दूंगा, वहां मोदी भी कुछ नहीं हिला सकते।'
Recommended Video


कांग्रेस ने पायलट को लॉलीपॉप दिया
ओम माथुर राजस्थान कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि सचिन पायलट को लॉलीपॉप दिया। चुनाव से पहले काफी मेहनत की। जब कांग्रेस सत्ता में आई, तब कोई और मुख्यमंत्री बन कर बैठ गया। वहीं, अब पार्टी में बगावत करने वाले अशोक गहलोत ही पॉलिटिकल इंस्टीट्यूट खोलने की बात कर रहे हैं। जबकि उनके लिए दिल्ली से पर्यवेक्षक आए। तब उन्होंने 90 एमएलए को होटल भेज दिया। कहा यहां आने की जरूरत नहीं वही मौज करो। अब वह लोग राजनीति सिखाएंगे।

राजस्थान भाजपा सीएम फेस
राजस्थान भाजपा ने पिछले कई चुनाव वसुंधरा राजे सिंधिया को सीएम फेस बनाकर लड़े और जीते थे। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा का अभी सीएम फेस फाइनल नहीं लग रहा। इस पर भी ओम माथुर बोले। उन्होंने कहा कि जो भी इंसान कमल का फूल लेकर आए आपको उसे जिताना है। पार्टी का चेहरा कोई भी हो सकता है। जो भी चेहरा होगा, बहुत खूबसूरत होगा। चेहरा कौन होगा यह सिर्फ पार्लियामेंट्री बोर्ड ही तय करेगा।

ओम माथुर कौन हैं? जीवनी व राजनीति कॅरियर
उल्लेखनीय है कि ओम माथुर भाजपा के दिग्गत नेता हैं। माथुर राजस्थान के पाली जिले के फालना के रहने वाले हैं। राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। इस वक्त भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य और छत्तीगसढ़ के भाजपा प्रदेश प्रभारी हैं। ओम माथुर राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के प्रभारी भी रह चुके हैं।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications