Nirmal Choudhary Video : महारानी कॉलेज Jaipur में मंच पर RU President निर्मल चौधरी को जड़ा थप्‍पड़

Nirmal Choudhary Slapped Video : निर्मल चौधरी ने यह भी कहा कि थप्‍पड़ तो अरविंद केजरीवाल को भी पड़ा था, मगर आज वे दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री हैं। मैं भी थप्‍पड़ से नहीं डरने वाला।

Nirmal Choudhary slapped Video

राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में स्थित महारानी कॉलेज ने सोमवार को जबरदस्‍त हंगामा हुआ है। राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ अध्‍यक्ष निर्मल चौधरी के थप्‍पड़ तक जड़ दिया। छात्र गुटों के बीच खूब मारपीट हुई। यह सब केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में हुआ।

Recommended Video

    Rajasthan Paper Leak: Jaipur में अवैध कोचिंग सेंटर पर चला Bulldozer | वनइंडिया हिंदी #shorts

    दरअसल, महारानी कॉलेज में सोमवार दोपहर को छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन समारोह रखा गया था, जिसमें बतौर अतिथि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम में मंच पर चढ़ने की बात को लेकर महासचिव अरविंद जाजड़ा ने छात्रसंघ अध्‍यक्ष निर्मल चौधरी को थप्‍पड़ जड़ दिया। इसके बाद थोड़ों के समर्थक मंच ही आपस में भिड़ गए।

    थप्‍पड़कांड की पूरी जानकारी देते हुए निर्मल चौधरी ने बताया कि जैसे ही वह मंच पर पहुंचा तो एक असामाजिक तत्‍व ने उन्‍हें धक्‍का दे दिया। महारानी कॉलेज में खुलेआम हुई गुंडागर्दी पर कॉलेज प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। मुझे कार्यक्रम में बतौर अतिथि बुलाया गया था। इसलिए वहां गया था।

    निर्मल चौधरी ने यह भी कहा कि थप्‍पड़ तो अरविंद केजरीवाल को भी पड़ा था, मगर आज वे दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री हैं। मैं भी थप्‍पड़ से नहीं डरने वाला। जब तक अंतिम सांस रहेगी तब तक छात्र हितों के लिए संघर्ष करता रहूंगा। किसी को मेरी बराबरी करनी है तो बराबर के कार्य करो। छात्र हितों के लिए एकजुट हों। ऐसे सस्‍ती लोकप्रियता हासिल करने से कुछ नहीं होने वाला।


    वहीं, राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय के महासचिव अरविंद जाजड़ा ने आरोप लगाया कि छात्रसंघ अध्‍यक्ष निर्मल चौधरी शिक्षकों की इज्‍जत नहीं करता है। गुंडागर्दी करता है। सोमवार को भी असामाजिक तत्‍व उसके साथ महारानी कॉलेज में पहुंच गए थे। उन्‍होंने छात्राओं से छेड़छाड़ की कोशिश की। निर्मल बिना बुलाए ही मंच पर चढ़ गया था। माइक छीनकर भाषण देने लगा था। उसे रोकने की कोशिश की। वह भूल गया कि अगर वह निर्मल चौधरी है तो मैं भी अरविंद जाजड़ा हूं। किसी से नहीं डरने वाला।


    दैनिक भास्‍कर की खबर के अनुसार महारानी कॉलेज की छात्रसंघ अध्‍यक्ष मानसी वर्मा ने कहा कि छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह में राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ अध्‍यक्ष निर्मल चौधरी को उनकी तरफ से नहीं बुलाया गया था। वो किसके बुलाने पर आए ये पता नहीं। निर्मल चौधरी के अचानक पहुंचने के बाद छात्र गुटों में मारपीट हो गई। उधर, देर शाम तक जयपुर की अशोक नगर पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई। ना ही किसी को अरेस्‍ट किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+