Rajasthan में नए साल में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर पर क्यों गिर सकती है गाज, जानिए सियासी वजह

राजस्थान में नए साल में भाजपा प्रदेश संगठन में बदलाव कर सकती है। प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पद में भी बदलाव की संभावना है। पार्टी हाईकमान ने प्रदेश में भाजपा संगठन को कमजोर स्थिति में माना है।

chandrashekhar

Rajasthan में भाजपा में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। इसमें संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की प्रदेश से विदाई तय मानी जा रही है। प्रदेश में उपचुनाव में मिली हार और जन आक्रोश यात्रा की असफलता के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के पद पर तलवार लटकी हुई है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी राजस्थान में संगठन को कमजोर माना है। चर्चा है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इसके लिए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को जिम्मेदार बताया है। ऐसे में राजस्थान में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर पर बदलाव की गाज गिर सकती है।

प्रदेश में संगठन की असफलता पर शीर्ष नेतृत्व की नाराजगी

प्रदेश में संगठन की असफलता पर शीर्ष नेतृत्व की नाराजगी

राजस्थान में भाजपा को उप चुनावों में मिली हार और जनाक्रोश यात्रा की असफलता के बाद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संगठन की असफलता को लेकर नाराज है। जन आक्रोश यात्रा के शुभारंभ के मौके पर जयपुर में आयोजित जनसभा में भीड़ नहीं जुटा पाने पर भी जेपी नड्डा ने भी नाराजगी जताई थी। केंद्रीय नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रदेश संगठन को कमजोर माना है।

प्रदेश संगठन में संगठन महामंत्री का बढ़ता दखल

प्रदेश संगठन में संगठन महामंत्री का बढ़ता दखल

राजस्थान में बदलाव की एक अहम वजह प्रदेश संगठन में संगठन महामंत्री का बढ़ता दखल भी है। माना जाता है कि संगठन पर संगठन महामंत्री चंद्रशेखर का पूरा दबाव रहता है। इससे पहले भी संगठन महामंत्री प्रकाश चंद गुप्ता का सत्ता और संगठन में दखल रहा है। ओम माथुर जब राजस्थान में संगठन महामंत्री रहे। तब उनका भी पूरा दखल रहा था। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने अब राजस्थान में जब संगठन को कमजोर स्थिति में माना है। यही वजह है कि चंद्रशेखर पर गाज गिर सकती है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि राजस्थान में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर अपने दायित्व को पूरी तरह अंजाम देने में सफल नहीं हुए हैं।

दिल्ली और हिमाचल में भी बदले जाएंगे संगठन महामंत्री

दिल्ली और हिमाचल में भी बदले जाएंगे संगठन महामंत्री

भाजपा दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में भी संगठन महामंत्री बदलने जा रही है। केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में संगठन महामंत्री बदलने का मानस बना लिया है। तीनों प्रदेशों में जल्द ही नए संगठन महामंत्री की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद संगठन को नए सिरे से मजबूत किया जाएगा।हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार को शीर्ष नेतृत्व गंभीरता से ले रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+