New Year 2023: नए साल में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को मिलेगी पदोन्नति, जानिए वजह
राजस्थान में नए साल आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों पदोन्नति मिलेगी। एसीबी के डीजी बीएल सोनी शनिवार को सेवानिवृत हो रहे हैं। एसीबी के लिए अब 46वें डीजी की तलाश शुरू हो जाएगी।

New Year 2023: राजस्थान में नए साल में 52 आईएएस, 41 आईपीएस और 11 आईएफएस अफसर पदोन्नत होंगे। एसीबी के डीजी बीएल सोनी शनिवार को रिटायर हो जाएंगे। इसके साथ ही एसीबी के लिए 46 वें डीजी की तलाश शुरू हो जाएगी। सोनी ने 7 अक्टूबर 2020 को एसीबी के 45वें मुखिया के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। 2 साल से अधिक के कार्यकाल में रहने के बाद शनिवार को एसीबी मुख्यालय में सोनी की विदाई होगी। वही डेपुटेशन पर गए राजस्थान कैडर के डीजी बीएसएफ पंकज सिंह भी इस साल में रिटायर हो जाएंगे।

इन आईपीएस अधिकारियों को मिलेगी पदोन्नति
नए साल में 41 आईपीएस अधिकारियों को भी प्रमोशन मिलेगा। इनमें 1998 बैच के तीन आईपीएस आईजी से एडीजी पुलिस वेतन श्रृंखला में पदोन्नत होंगे। 2005 के बीच के 6 आईपीएस डीआईजी से आईजीपी के पद पर पदोन्नत होंगे। वहीं 2009 के बेच के 15 आईपीएस उपमहानिरीक्षक पद पर पदोन्नत होंगे। 9 आईपीएस कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रृंखला से चयन वेतन श्रृंखला में पदस्थ होंगे। 2010 के बेच के आईपीएस कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रृंखला से चयन वेतन श्रृंखला में पदोन्नत होंगे। 2014 के बैच के आईपीएस वरिष्ठ वेतन श्रृंखला से कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नत होंगे। 2019 के बेच के 5 आईपीएस कनिष्ठ से वरिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नत होंगे।

ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव संभव
साल 2022 के समाप्त होने के साथ ही नए साल में 52 आईएएस अफसर पदोन्नत होंगे। जाहिर है उनको नई जगह पोस्टिंग मिलेगी। ऐसे में ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव संभव है। साल 2023 में प्रमोशन के बाद छह प्रमुख शासन सचिव एसीएस बनेंगे। इनके साथ ही सचिव और विशेष सचिव स्तर पर अधिकारियों को प्रमोशन मिलेंगे। राज्य में 1993 के बैच के आईएएस अधिकारी और पांच प्रमुख शासन सचिव एसएस बनाए जाएंगे। इनमें अखिल अरोड़ा, अपर्णा अरोड़ा, आलोक, शेखर अग्रवाल और संदीप वर्मा शामिल है। इसके बाद एसीएस की संख्या बढ़कर 12 से 17 हो जाएगी। हालांकि नियम के अनुसार 15 ही एसीएस बन सकते हैं। इनमें आलोक केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं। मुख्यमंत्री के प्रमुख शासन सचिव एवं 1994 के बीच के अधिकारी कुलदीप रांका को भी एसीएस बनाया जा सकता है।

आईएफएस अधिकारियों की पदोन्नति तय
प्रदेश के 11 आईएफएस अधिकारियों को भी पदोन्नति मिलेगी। 2005 के बीच के छह आईएफएस अधिकारी वन संरक्षक वेतन श्रृंखला से मुख्य वन संरक्षक वेतन श्रृंखला में। 2014 के बीच के तीन आईएफएस वरिष्ठ वेतन श्रृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रृंखला में और 2020 बैच के कनिष्ठ से वरिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नत होंगे।












Click it and Unblock the Notifications