जलक्रांति के जरिए ईआरसीपी पर गहलोत सरकार को घेरेंगे सांसद किरोड़ी लाल मीणा, 9 अगस्त को करेंगे जनसभा

जयपुर, 16 जुलाई। ईआरसीपी को लेकर कांग्रेस द्वारा की बीजेपी की घेराबंदी के जवाब बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा जल क्रांति से देंगे। किरोड़ी मीणा 9 अगस्त को आदिवासी दिवस के मौके पर दौसा के नांगल प्यारीवास स्थित मीणा हाईकोर्ट परिसर में बड़ी जनसभा करेंगे। इस सभा में प्रदेशभर के आदिवासी समाज से जुड़े हजारों लोग जुटने की संभावना है। सांसद मीणा यहाँ से 13 जिलों से जुडी महत्वाकांक्षी परियोजना ईआरसीपी को लेकर जलक्रांति का आगाज करेंगे। जनसभा में जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत बीजेपी के बड़े दिग्गज मौजूद रहने की सम्भावना है।

kirodi meena

पहले 10 जुलाई को होनी थी जनसभा

सांसद किरोड़ी लाल मीणा ईआरसीपी को लेकर 10 जुलाई को जनसभा आयोजित चाह रहे थे। इसके लिए पीले चांवल भी बाँट दिए गए थे। लेकिन राष्ट्रपति चुनाव के चलते आयोजन का कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने प्रदेश की इस महत्वपूर्ण योजना को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुआ कहा कि कांग्रेस ईआरसीपी को लेकर सिर्फ राजनीति कर रही है।

kirodi lal

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+