दर्दनाक: दूध में कीलें मिलाकर निर्दय मां ने कर दी बेटियों की हत्या
अजमेर। मां जननी होती है। जन्म देकर पालती-पोसती है, लेकिन उस वक्त ताज्जुब होता है जब एक मां अपने स्वार्थ के लिए हत्यारन बन जाती है। मां ने बेटी होने की अपने ही कोख से जन्मे दो बच्चियों को ऐसी सजा दी जिसके बारे में सुनकर आपकी रुह कांप जाएंगी।

राजस्थान के अजमेर में एक माँ ने अपनी दो बेटियों को दूध में कीलें घोलकर पिला दी। इस मौत के निवाले ने दोनों ही बच्चियों की जिंदगी लील ली और मां की ममता पर सवाल उठा दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रत्ना नाम की महिला ने अपनी दो बच्चियों को दूध में कीलें मिलाकर पिलाई और दोनों की मौत हो जाने के बाद उनके शवों को सूखे कुएं में फेंक दी।
एक बच्ची 3 साल की थी जबकि एक की उम्र महज 6 महिने थी। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पांच दिन बाद बच्चों के शव कुएं से बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक रत्ना आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। शराबी पति जो कमाता वो खुद पर लुटा देता। ऐसे में दोनों बच्चियों का पालन करना उसके बस का नहीं था। बच्चियों को भूख से बिलखता देख उसने दोनों बच्चों की हत्या कर दी।महिला ने अपना अपराध भी कबूल लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications