Video: IPL मैच देखने आए अशोक गहलोत के सामने लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, क्या रिएक्शन देते निकले CM?
Modi Modi Viral video: राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल मैच देखने पहुंचे थे। तब दर्शकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL Match: आईपीएल के एक मैच के दौरान राजस्थान सीएम के सामने दर्शक मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खुद सीएम गहलोत भी मोदी मोदी के नारे सुनकर हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए निकल गए। (वीडियो नीचे)
दरअसल, आईपीएल के मैचों में बुधवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला हुआ, जिसे देखने के लिए राजस्थान सीएम अशोक गहलोत भी स्टेडियम पहुंचे थे। यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने दस रन से जीता।
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत को स्टेडियम में पहुंचता देख दीर्घा में बैठे दर्शक उनके सामने ही मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। इसके बावजूद अशोक गहलोत ने हाथ हिलाकर उन दर्शकों का अभिवादन किया और आगे बढ़ गए। मैच समाप्ति के बाद सीएम गहलोत ने टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री व जोधपुर से भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'ये मोदी जी के नाम की गूंज ही नहीं, कांग्रेस से मुक्ति पाने की तैयारी का शंखनाद भी है।'
उल्लेखनीय है कि यह कोई पहला मौका नहीं जब अशोक गहलोत के सामने ही पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारे बाजी हुई हो। इससे पहले सितंबर 2022 में जैसलमेर के पास रामदेवरा में सीएम लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शन करने मंदिर पहुंचे तब भी मोदी-मोदी के नारे लगे थे।












Click it and Unblock the Notifications