Ramniwas Gawaria : कांग्रेस MLA रामनिवास गावड़िया ने डॉ. मोनिका से की शादी, देखें वायरल फोटो
जयपुर। फुलेरा दूज के मौके पर 15 मार्च को देशभर में शादियों की धूम रही। राजस्थान में कांग्रेस के विधायक रामनिवास गावड़िया भी दूल्हा बने और डॉक्टर मोनिका के साथ सात फेरे लिए।
Recommended Video

18 मार्च को जयपुर में आशीर्वाद समारोह
अब 18 मार्च को जयपुर में आशीर्वाद समारोह होगा, जिसमें सीएम अशोक गहलोत व सचिन पायलट समेत कई शामिल हो सकते हैं। गावड़िया राजस्थान के सबसे कम उम्र के विधायकों में से एक हैं।

राजापुरा के रहने वाले हैं रामनिवास गावड़िया
बता दें कि रामनिवास गावड़िया मूलरूप से राजस्थान के नागौर जिले के परबतरसर से कांग्रेस के विधायक हैं। नागौर के कुचामन के पास गांव राजापुरा के रहने वाले हैं।

मोनिका की दादी सरपंच रह चुकी हैं
विधायक रामनिवास गावड़िया की शादी चूरू जिले के सुजानगढ़ में प्रगति मैदान निवासी जेठाराम की बेटी मोनिका से हुुई है। मोनिका पेशे से डॉक्टर हैं। मोनिका की दादी सरपंच रह चुकी हैं।

दूल्हे की वेशभूषा में तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल
बता दें कि 15 मार्च को विवाह बंधन में बंधे रामनिवास गावड़िया की दूल्हे की वेशभूषा में तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दूल्हा-दुल्हन को लोगों ने खूब शुभकामनाएं दी।

विधायक गावड़िया पायलट गुट के माने जाते हैं
बता दें कि विधायक रामनिवास गावड़िया पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट गुट के माने जाते हैं। पिछले साल गहलोत-पायलट के बीच हुए विवाद के दौरान भी विधायक गावड़िया चर्चा में रहे थे। किसान महापंचायतों को लेकर हाल ही राहुल गांधी का राजस्थान के हनुमानगढ़ व नागौर का दौरा हुआ था। नागौर जाते वक्त राहुल गांधी ने परबतसर में रुककर रामनिवास गाविड़िया से मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications