विधायक मुकेश भाकर ने दी सीएमआर के बाहर पेट्रोल छिड़कने की सलाह, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जयपुर, 26 अगस्त। राजस्थान में पायलट समर्थक विधायक मुकेश भाकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबर है कि इस वीडियो में विधायक मुकेश भाकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पेट्रोल से रखने की सलाह देते दिख रहे हैं। भाकर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासत गर्मा गई है। इस वीडियो में मुकेश भाकर छात्रों के साथ बैठकर छात्रसंघ चुनाव पर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं। एसपी राजीव प्रचार मेरे जानकार हैं और मैंने उन्हें दो दिन पहले ही कह दिया था कि इसकी मदद करना। भाकर यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि जिस दिन यह धरने पर बैठे। उस दिन उनका मेरे पास फोन आया कि यह गलत हो रहा है और उन पर कमिश्नर का प्रेशर है। मुझे मुकदमा लेना पड़ेगा। इसके आगे के वीडियो में वे कहते हैं मैंने उसे कहा था कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर जा और खुद पर पेट्रोल डाल ले। थोड़ी देर में जाब्ता आ जाएगा और मामला सुलझ जाएगा। लेकिन यह बात पहले ही आउट हो गई। पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई।

mukesh bhakar

पायलट समर्थक विधायक हैं भाकर

वीडियो में विधायक मुकेश भाकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पेट्रोल छिड़कने के लिए किसे कह रहे हैं। यह साफ नहीं हो रहा। लेकिन माना जा रहा है कि मुकेश भाकर ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे निर्मल चौधरी को अपना समर्थन दिया था। भाकर निर्मल चौधरी की मदद भी कर रहे थे। भाकर एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लंबे समय तक उन्होंने विश्वविद्यालय की राजनीति भी की है। ऐसे में उनका छात्र राजनीति से जुड़ाव माना जाता है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि वनइंडिया हिंदी नहीं करता है। राजस्थान के लाडनूं से विधायक मुकेश भाकर सचिन पायलट के समर्थक माने जाते हैं। पायलट की बगावत के दौरान भाकर ने पायलट का ही समर्थन किया था और सीएम गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोला था। सचिन पायलट की प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान मुकेश भाकर को टिकट दिलाने में अहम भूमिका रही है।

mukesh bhakar

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+