प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह आएंगे राजस्थान, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और ओम बिड़ला भी रहेंगे साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह राजस्थान आएंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी जयपुर में विधानसभा अध्यक्षों और सचिवों के सम्मेलन में शामिल होंगे।

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह राजस्थान आएंगे। पीएम मोदी का 11 या 12 जनवरी को जयपुर आने का कार्यक्रम है। मोदी के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी जयपुर आएंगे। 10 से 12 जनवरी तक राजस्थान विधानसभा में सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष और सचिवों का सम्मेलन होगा। मोदी धनकड़ और बिरला इसी सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन की मेजबानी के लिए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय और लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय ने राजस्थान विधानसभा को चुना है। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी इसकी तैयारी में जुटे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी जुटे तैयारियों में

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी जुटे तैयारियों में

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी के मुताबिक प्रदेश की विधानसभा को राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी करने का मौका मिला है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला इसके मुख्य आयोजनकर्ता है। वही सब तैयारियां कर रहे हैं। जोशी ने बताया कि पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति धनकड़ के आने का कार्यक्रम भी वही देख रहे हैं। हम तैयारियों में जुटे हुए हैं। 10 जनवरी को विधानसभा के सचिवों का सम्मेलन होगा और फिर 11 व 12 जनवरी को विधानसभा के अध्यक्षों का सम्मेलन होगा।

सम्मेलन में होगा चिंतन

सम्मेलन में होगा चिंतन

सम्मेलन में राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित केंद्रीय मंत्री, सांसद, राजस्थान के वर्तमान एवं पूर्व सांसद, वर्तमान एवं पूर्व विधायक भी शामिल होंगे। सम्मेलन में लोकतंत्र, संसदीय कार्यप्रणाली, विधायिका, कार्यपालिका के महत्व चुनौतियों नियमों, व्यवस्थाओं, संस्थानों आदि पर चिंतन किया जाएगा। संसदीय कार्यों के अनुभवी लोग अपने विचार रखेंगे।

चिंतन से निकले मुद्दों पर रिपोर्ट होगी तैयार

चिंतन से निकले मुद्दों पर रिपोर्ट होगी तैयार

चिंतन के बाद सम्मेलन में सामने आए विचारों, मुद्दों, सिद्धांतों पर एक रिपोर्ट भी तैयार होगी। रिपोर्ट सभी विधानसभाओं में भेजी जाएगी और लोकसभा, राज्यसभा के रिकॉर्ड में भेजी जाएगी। इस रिपोर्ट को भविष्य में संसद या राज्यों की विधानसभाओं में किसी नियम प्रक्रिया, व्यवस्था, प्रश्न आदि के जवाब में बतौर उदाहरण काम में लिया जा सकेगा।

राजस्थान में 2012 में हुआ था विधानसभा अध्यक्षों का सम्मेलन

राजस्थान में 2012 में हुआ था विधानसभा अध्यक्षों का सम्मेलन

राजस्थान में 10 साल पहले विधानसभा में देश भर की विधानसभाओं के अध्यक्ष और विधान परिषदों के प्रमुखों का सम्मेलन हुआ था। तब केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व में यूपीए सरकार थी। उस समय डॉ. सीपी जोशी केंद्र में रेलवे सड़क परिवहन मंत्री थे। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+