राजस्थान में अजमेर के जिला प्रभारी मंत्री महेन्द्रजीत मालवीय ने दी विकास की सौगात

अजमेर जिले के प्रभारी मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय गुरूवार को जिले के प्रवास पर रहे। उन्होंने मसूदा विधायक राकेश पारीक के साथ क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी।

अजमेर जिले के प्रभारी मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय गुरूवार को जिले के प्रवास पर रहे। उन्होंने मसूदा विधायक राकेश पारीक के साथ क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। अजमेर जिले के मसूदा में पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय के शिलान्यास समारोह में मंत्री मालवीय ने कहा कि इस कार्यालय के आरम्भ होने से आमजन और गरीब को त्वरित गति से न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रत्येक पुलिस थाने में स्वागत कक्ष बनवाए गए हैं। इससे परिवादियों को सम्मान के साथ रपट लिखवाने की सुविधा मिलेगी। स्थानीय विधायक राकेश पारीक क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे हैं। इन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अनगिनत योजनाएं तथा विकास कार्य आरम्भ किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की कमी को दूर करने पर सरकार का विशेष जोर है। बीसलपुर में पानी की आवक को स्थाई रूप से बढ़ाने के लिए ईसरदा और अन्य तालाबों का उपयोग लेने की दिशा मे कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महात्मा गांधी नरेगा योजना वरदान बनी है। इससे ग्रामीणों के मध्य धन का प्रवाह बढ़ा है। हर समय रोजगार उपलब्ध हुआ है। क्षेत्र के विकास के लिए बजट पर्याप्त है। प्रस्ताव बनाकर भेजें, सरकार तुरन्त स्वीकृत करेगी। विधायक पारीक ने कहा कि जनता ने सेवा का अवसर दिया है। यह क्षेत्र धर्म और देशभक्ति की भूमि है। इसका स्वाधीनता के संघर्ष में विशेष योगदान रहा है। पूर्व में विभिन्न कार्यों के लिए ब्यावर और अजमेर जाना पड़ता था। अब अधिकतर सुविधाएं घर के पास उपलब्ध है। मसूदा विधानसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक विद्यालय, अल्पसंख्यक सामुदायिक भवन, अल्पसंख्यक आवासीय छात्रावास, देवनारायण आवासीय विद्यालय, रोग जांच लैब, रीको औद्योगिक क्षेत्र, अम्बेडकर भवन, खरवा तक की सड़क, पशु चिकित्सालय का क्रमोन्नत, राजकीय महाविद्यालय भवन जैसे विकास कार्य किए गए। विकास की यह धारा आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने विधायक कोष से पुलिस कर्मियों के बैरक के लिए 10 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, उपखण्ड अधिकारी संजू मीना, संग्राम गुर्जर, पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज पिंगोलिया, सहित अन्य अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थि रहे।

mahendrajeet malveey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+