सुहागरात को कमरे में आते ही दूल्हे से बोली दुल्हन-'गेट आउट, चले जाओ यहां से', जानिए वजह
जयपुर, 15 मार्च। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सुहागरात को ही शादी टूटने का मामला सामने आया है। अब दूल्हा पुलिस से गुहार लगा रहा है कि उसे दुल्हन और उसके प्रेमी से बचाया जाए। जयपुर के विश्वकर्मा पुलिस थाने में पीड़ित युवक की ओर से रिपोर्ट देकर बताया गया कि 17 नवंबर 2021 को उसकी शादी लड़की घरवालों की रजामंदी से हुई थी। पीड़ित युवक हरमाड़ा थाना इलाके के बढारणा रोड स्थित पंच कॉलोनी का रहने वाला है।

सुहागरात मनाने से ही इनकार कर दिया
शादी के बाद सुहागरात मनाने के लिए जब वह पत्नी के पास कमरे में गया तो पत्नी गुस्से में बोली- गेट आउट, यहां से चले जाओ। उसने सुहागरात मनाने से ही इनकार कर दिया। दुल्हन ने उसे बताया कि वह अशोक नामक युवक से प्रेम करती है।

उसकी शादी घरवालों ने जबरदस्ती की
उसी की ही होकर रहेगी। उसकी शादी घरवालों ने जबरदस्ती की है। पीड़ित युवक यह सब सुनकर हैरान रह गया। उसने पत्नी की समझाइश के लिए अपने ससुरालवालों से बात की। ससुरालवाले अपनी बेटी को समझाने के बजाए पीड़ित को ही डांटने लगे।

पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है
इसके बाद पीड़ित पति ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उसे अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से बचा लो, उसकी जान खतरे में है। पत्नी उसे कभी भी किसी भी तरह के मुकदमे में फंसा सकती है। पीड़ित युवक ने जयपुर के विश्वकर्मा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पत्नी से दूर रहने को कहा था
पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि पत्नी के प्रेमी अशोक से समझाइश करके पत्नी से दूर रहने को कहा था, लेकिन उसने बात मानने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि पत्नी के प्रेमी अशोक ने पत्नी को किसी भी तरह से परेशान करने, संबंध बनाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

पत्नी को खूब समझाया
पीड़ित युवक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले तीन महीनों में उसने अपनी पत्नी को खूब समझाया, लेकिन वह मान नहीं रही। हर बार वह यही कहती है कि वह तो अपने प्रेमी की है और उसी की होकर रहेगी। बार-बार समझाने पर मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकियां भी देने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications