जयपुर: महारानी कॉलेज में छात्रा ने अतिथियों पर फेंकी काली स्याही, मच गया बवाल

jaipur, Rajasthan, Maharani College, जयपुर, राजस्थान, महारानी कॉलेज

Jaipur News, जयपुर। छात्र राजनीति में विरोध अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन विरोध में अनुशासनहीनता राजस्थान के जयपुर महारानी कॉलेज (MahaRani College Jaipur) में देखने को मिली है। यहां पर छात्रसंघ पदाधिकारियों के आपसी झगड़े का शिकार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और शिक्षक तक हो गए यानि महारानी कॉलेज जो कि अपने शैक्षिक क्रियाकलापों के नाम से जाना जाता था उसके लिए आज का दिन काली स्याही के नाम हो गया।

Maharani College Jaipur Girl throw ink

अक्सर महारानी कॉलेज में जो भी कार्यक्रम होते हैं वो एक लेवल के होते हैं, यही वजह है कि महारानी कॉलेज जयपुर का नाम पूरी दुनिया में है, लेकिन गुरुवार का दिन कॉलेज के नाम पर शायद काला धब्बा साबित हो और इसकी वजह है महारानी कॉलेज कैम्पस में कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों पर स्याही फेंकना। चलो पहले आपको मामला समझा देते हैं।

Maharani College छात्रसंघ अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप

Maharani College छात्रसंघ अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप

दरअसल, महारानी कॉलेज जयपुर में गुरुवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों के कार्यालय उद्घाटन का कार्यक्रम था, जिसमें अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव कार्यालय का उद्घाटन होना था, लेकिन अध्यक्ष के खिलाफ तीनों पदों के पदाधिकारी ये कहकर खिलाफ हो गए कि उनके अतिथियों को मंच पर जगह नहीं दी गई और अकेले अध्यक्ष ने मनमानी करते हुए कार्यालय का उद्घाटन किया, हालांकि घटना के बाद मुख्य अतिथियों में राजाराम मील ने तो, कॉलेज प्रशासन पर ही मिलीभगत का आरोप लगा दिया तो उधर, राजकुमारी रूक्षमणि ने कहा कि उनको विरोध का पता था, लेकिन महारानी कॉलेज की स्टूडेंट इस तरह से करेंगी ये उम्मीद नहीं थी।

उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी आने वाले थे कार्यक्रम में

उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी आने वाले थे कार्यक्रम में

हालांकि विवाद कार्यालय उद्घाटन की तिथि तय होने के साथ ही शुरू हो गया था। शायद यही वजह रही कि उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पहले कार्यक्रम में आने वाले थे, लेकिन वो नहीं आए। वहीं जब कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुंचे तो विरोध करने वाले स्टूडेंट गेट पर भी रोककर अपना विरोध जाहिर किया। इस दौरान जब कार्यकम चल रहा था तब भी विरोध कर रहे स्टूडेंट ने जमकर हुड़दंग किया।

मुख्य अतिथि के साथ आए समर्थक ने शिक्षक के साथ बदतमिजी की

मुख्य अतिथि के साथ आए समर्थक ने शिक्षक के साथ बदतमिजी की

वहीं जब कार्यालय उद्घाटन का फीता काटने के लिए गेस्ट पहुंचे तो उन पर एक छात्रा ने स्याही फेंक दी, जिसमें मुख्य अतिथि राजकुमारी रूक्षमणि, राजााराम मील, सुभाष मील के साथ-साथ प्रिंसिपल अल्पना कटेजा और अन्य शिक्षकों और पुलिस कर्मियों पर भी स्याही गिरी। मामले को प्रिंसिपल अल्पना कटेजा ने गंभीर माना है और अब अनुशानसहीनता की कार्रवाई की बात कही है, लेकिन इस दौरान मुख्य अतिथि के साथ आए समर्थक ने शिक्षक के साथ बदतमिजी की जिस पर भी प्रिंसिपल ने एक्शन लेने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+