Madan lal Saini : राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन, एम्स दिल्ली में चल रहा था इलाज

जयपुर। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी का सोमवार शाम को दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। प्रदेशाध्यक्ष सैनी के फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत थी। कई दिन से उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उनको दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया। प्रदेशाध्यक्ष सैनी के निधन से राजस्थान में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि सैनी मूलरूप से सीकर के रहने वाले थे।

Madan lal Saini No More

बता दें कि राजस्थान के सीकर शहर की पुरोहितजी की ढाणी निवासी मदन लाल सैनी को मार्च 2018 में राजस्थान से भाजपा ने राज्यसभा सदस्य बनाया था। फिर जून 2018 में उन्हें राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाकर उनके हाथ में पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा संगठन व आरएसएस में लंबे समय सक्रिय मदन लाल सैनी का नाम प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर आने के साथ ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया था।

मदन लाल सैनी का जीवन परिचय

1. मदनलाल सैनी 1952 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े थे। बाद में लगातार संघ के विभिन्न संगठनों में सक्रिय रहे। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भी रहे थे।
2. वर्ष 1975 तक वकालत के पेशे से जुडऩे के बाद आपातकाल में जेल में भी रहे। संघ की ओर से सैनी ने भारतीय मजदूर संघ में प्रदेश महामंत्री व अखिल भारतीय कृषि मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व निभाया।
3. 1990 में झुंझुनूं के उदयपुरवाटी विधानसभा से विधायक रहे तथा 1991 व 1996 में लोकसभा में भाजपा के झुंझुनूं से प्रत्याशी रहे।
4. भाजपा में प्रदेश महामंत्री व अनुशासन समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। वर्तमान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश प्रभारी।
5. सैनी संगठन के जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं। सादगी पर हर कोई चर्चा करता रहा है। सैनी जयपुर से सीकर आते समय अधिकतर राजस्थान रोडवेज में सफर करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+