पति को आता देख पत्नी ने प्रेमी को 5वीं मंजिल पर रेलिंग से लटकाया, थोड़ी देर में हाथ छूटकर नीचे गिरने से मौत
जयपुर, 16 दिसम्बर। उत्तराखंड के नैनीताल और यूपी के कन्नौज से शुरू हुई प्रेम कहानी का राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रेमी की मौत के साथ दुखद अंत हो गया। मौत सोमवार दोपहर को जयपुर में एनआरआई सर्किल के पास रिया एम्पायर अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिरने के कारण हुई है।

जयपुर के प्रतापनगर थानाधिकारी बलवीर सिंह कस्बा ने बताया कि नैनीताल की एक बेटी की मां आईसा पत्नी राहुल राजपूत का कन्नौज निवासी आजम उर्फ मोहसिन भगाकर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो साल पहले दोनों भागकर जयपुर आ गए थे। करीब सात महीने मालवीय नगर में रह थे। दस दिन पहले एनआरआई सर्किल के पास रिया एम्पायर अपार्टमेंट में पांचवीं मंजिल पर किराए का फ्लैट लिया था। सोमवार दोपहर को अचानक आइसा का पति उसे ढूंढ़ते हुए फ्लैट पर आ गया।
राहुल दरवाजा खोलने और पुलिस बुलाने की धमकी देने लगा। पुलिस की धमकी से आइसा और मोहसिन डर गए। आइसा ने मोहसिन को बालकनी के पास लगी रेलिंग के पास छिपा दिया। यहां मोहसिन कई देर तक लटका रहा। आइसा उसका हाथ थामे रही, लेकिन थोड़ी देर में हाथ छूट गया और मोहसिन पांचवीं मंजिल से गिर गया। उपचार के दौरान मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications