सुहागरात के बाद नया दूल्हा ढूंढ लेती है नजमा उर्फ नेहा, अब तक चार युवकों की दुल्हन बनी

सीकर। यह शातिर महिला मुम्बई की रहने वाली है। नाम है नजमा शेख उर्फ नेहा पाटिल। नाम और शक्ल बदलती रहती है, मगर लूट की वारदातों को अंजाम देना नहीं छोड़ती। घर दुल्हन बनकर आती है और लुटेरी बनकर जाती है। माने हर बार सुहागरात के बाद नया दूल्हा तलाश लेती है।

लुटेरी दुल्हन के साथी भी पकड़े गए

लुटेरी दुल्हन के साथी भी पकड़े गए

अब तक चार युवकों से शादी कर चुकी है। पांचवें की प्लानिंग चल रही थी। नया युवक शिकार बनता इससे पहले ही यह लुटेरी दुल्हन पुलिस के हत्थे चढ़ गई। साथ में गिरोह के सदस्य जयसिंह पुरा खोर निवासी शोभारानी, रवि खंडेलवाल, राहुल खंडेलवाल और नोरतमल जैन को गिरफ्तार कर लिया था। सीकर जिले लक्ष्मणगढ़ डीएसपी राजीव पचार बताते हैं कि नजमा उर्फ नजमा शेख उर्फ नेहा पाटिल ने को जयपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। लुटेरी दुल्हन ने सीकर के लक्ष्मणगढ़, जोधपुर ओर जयपुर में युवकों को शिकार बना चुकी है।

 शादी के नाम पर इन्हें लूटा

शादी के नाम पर इन्हें लूटा

1. जोधपुर के दिलीप सिंह को

2. सीकर लक्ष्मणगढ़ के छगनलाल जांगिड़ को
3. जयपुर गलता गेट के अशोक खंडेलवाल को
4. जयपुर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में गेंदालाल गुर्जर को

मुम्बई काटती है फरारी

मुम्बई काटती है फरारी

पुलिस के अनुसार नजमा शेख मूलरूप से मुम्बई की रहने वाली है। राजस्थान में अपने गिरोह के साथ मिलकर शादी के नाम पर लूट की वारदातों को अंजाम दे रही है। पुलिस जांच में पता चला कि नजमा शादी के बाद ससुराल आती है और अगले दिन पीहर जाने वाली रस्म दूल्हे के घर से जेवर व नकदी समेट ले जाती है और फिर फरार हो जाती। फरारी मुम्बई जाकर काटती है। वहां मोबाइल तक का उपयोग नहीं करती।

 पांचवें शिकार की तलाश में आई तो पकड़ी गई

पांचवें शिकार की तलाश में आई तो पकड़ी गई

नजमा के खिलाफ जयपुर के अशोक खंडेलवाल की बहन सुनीता खंडेलवाल ने इसी वर्ष 25 फरवरी को मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद नजमा मुम्बई चली गई। जयपुर में अपने गिरोह के लोगों से सम्पर्क नहीं किया। इस बीच पुलिस को अब सूचना मिली कि पांचवीं वारदात को अंजाम देने के इरादे से नजमा मुम्बई से ट्रेन में सवार होकर जयपुर आ रही है। इस पर पुलिस ने उसे जयपुर रेलवे स्टेशन पर ही पकड़ लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+