जयपुर में लूट : किराए पर कमरा लेने के बहाने आए, बहू को बंधक बनाकर लूटा 2KG सोना व ₹ 11 लाख

जयपुर, 11 फरवरी। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सांगानेर इलाके के गुलाब विहार में पूर्व पार्षद के घर लूट हो गई। बदमाश किराए पर कमरा लेने के बहाने घर में घुसे थे। फिर बहू को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया और घर से दो किलो सोना व 11 लाख रुपए की नकदी ले गए।

Jaipur Loot
जयपुर में लूट की यह वारदात गुरुवार दोपहर दो बजे की है। परिजनों को घटना का शाम चार बजे तक पता चला। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई कि बदमाशों ने दो माह की मासूम बच्ची को पिस्टल दिखाकर बहू को बंधक बना लिया था।

पुलिस के अनुसार जयपुर के पूर्व पार्षद रामधन सैनी अपनी पत्नी अनीता, दो बेटों नवीन व सचिन और पुत्रवधू शिल्पा के साथ गुलाब विहार स्थित मकान नंबर 128 में रहते हैं। गुरुवार को पुत्रवधू शिल्पा घर पर दो माह की बेटी के साथ अकेली थी।

पुलिस को शिल्पा ने बताया कि पहले दो व्यक्ति किराए पर कमरा लेने के लिए आए थे। रामधन ने कमरा खाली नहीं होने की बोलकर उनको लौटा दिया था। गुरुवार दोपहर को दोनों युवक एक अन्य युवक को लेकर आए।

युवकों ने शिल्पा को अपने फोन से रामधन से बात करवाने की कही। जैसे ही शिल्पा ने उन्हें बात करने के लिए अंदर बुलाया तो पीछे से आए युवक ने उसके सिर पर पिस्टल लगा दी और अंदर घस गए।

वारदात के समय शिल्पा और उसकी बेटी ही घर पर थी। शिल्पा को बंधक बनाने के बाद आरोपियों ने कमरों की तलाशी ली। रामधन ने हाल ही प्लॉट बेचा था, जिसके नकद रुपए 11 लाख घर में रखे हुए थे। बदमाश पूरी नकदी के साथ दो किलो सोने के आभूषण भी ले गए।

शाम चार बजे देवर सचिन घर आया तो दो माह की भतीजी के रोने की आवाज सुनी। वह काफी देर तक चुप नहीं हुई तो सचिन ने शिल्पा के कमरे में जाकर देखा। वहां ​पर भाभी शिल्पा के मुंह पर टेप लगी थी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और आस-पास के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिनके रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+