Jaipur : गर्भवती बीवी ने अवैध संबंधों के लिए टोका तो पति ने उसका यह हाल कर जंगल में फेंका
जयपुर। राजधानी जयपुर के झालाना के जंगलों में दो साल पहले विवाहिता का शव मिलने का मामला एक बार फिर से चर्चा में है। महिला उत्पीड़न मामले की विशेष कोर्ट ने अवैध संबंध छुपाने के लिए गर्भवती पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सात हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है।

जयपुर की जवाहर नगर पुलिस को झालाना के जंगलों में 2017 में एक महिला की लाश मिली थी। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने अज्ञात के नाम से रिपोर्ट दर्ज की। जांच करने पर मृतका की पहचान जवाहर नगर थाना इलाका निवासी आरती के तौर पर हुई। पुलिस ने मामले जांच शुरू की और आस पास पूछताछ के बाद पता चला कि मृतका के पति मुकेश के अवैध संबंध थे। जिसकी वजह से पत्नी आरती व उसके बीच झगड़ा होता था।
आए दिनों के झगड़ों और रोकटोक से परेशान होकर मुकेश ने अपनी पत्नी आरती का 4 फरवरी 2017 को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरती की लाश को छुपाने और हत्या के सबूत मिटाने के लिए झालाना के जंगलों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट ने सबूतों व गवाहों के बयानों के आधार पर मुकेश को आजीवन कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई।












Click it and Unblock the Notifications